Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बोले- दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 10:10 PM (IST)

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राम मंदिर चढ़ावा हेराफेरी को बेहद निंदनीय और आस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताया। उन्होंने कहा कि कोई भी दोषी बख्शा नहीं ...और पढ़ें

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का स्वागत करते कार्यकत्र्ता। स्वयं

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का स्वागत करते कार्यकत्र्ता। स्वयं

    HighLights

    1. चिराग पासवान ने राम मंदिर चढ़ावा हेराफेरी को निंदनीय बताया

    2. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, कड़ी कार्रवाई होगी सुनिश्चित

    3. विपक्ष से मामले पर राजनीति न करने की अपील की

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा हेराफेरी का कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने इसे बेहद निंदनीय, शर्मनाक और आस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताया।

    हरिद्वार पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि जिसने भी रामभक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ करते हुए भ्रष्टाचार किया है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

    उन्होंने भरोसा जताया कि केंद्र और राज्य सरकार इस मामले में किसी भी दोषी को नहीं बख्शेगी।

    जांच में छोटा या बड़ा अधिकारी अथवा पदाधिकारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर मिसाल कायम की जाएगी, ताकि भविष्य में कोई भी आस्था से जुड़े मामलों में भ्रष्टाचार करने की हिम्मत न कर सके।

    चिराग पासवान ने विपक्ष से भी इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़े तथ्य, साक्ष्य या कोई महत्वपूर्ण जानकारी है तो उसे जांच एजेंसी या एसआइटी के सामने रखा जाना चाहिए।

    जिससे निष्पक्ष जांच में सहयोग मिल सके। उन्होंने कहा कि आस्था से जुड़े ऐसे मामलों में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप की बजाय दोषियों को बेनकाब करना सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।

    पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा के संकल्प का उल्लेख करते कहा कि किसी भी धर्मस्थल से जुड़े भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- अयोध्या के श्रीराम मंदिर का प्रबंधन कर्मचारियों को सौंपा जाए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    यह भी पढ़ें- 'कुछ लोगों की गलत हरकतों से कम नहीं होगी राम मंदिर की गरिमा'; अयोध्या में बोले अनुपम खेर