विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रीतम सिंह का मोदी सरकार पर वार, जानिए क्या बोले

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Sat, 09 Jun 2018 05:17 PM (IST)

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि केंद्र सरकार अपने चार साल के कार्यकाल में पूरी तरह से फेल रही है।

प्रीतम सिंह का मोदी सरकार पर वार, जानिए क्या बोले
प्रीतम सिंह का मोदी सरकार पर वार, जानिए क्या बोले

हरिद्वार, [जेएनएन]: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि इस समय कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे जोश में हैं। इसका उदाहरण गत दिवस दून में आयोजित मशाल रैली में देखने को मिला। उन्होंने केंद्र सरकार के चार साल के कार्यकाल को निराशाजनक बताया।

कनखल स्थित पूर्व सभासद अशोक शर्मा के कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के चार साल पूरे हो गए लेकिन आज तक किसानों के बिजली बिल और अन्य कर्जे माफ नहीं हुए। जो भाजपा के चुनाव के समय किया गया प्रमुख वायदा था। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने पर देश में तमाम व्यापारियों ने आत्महत्याएं की लेकिन एक भी व्यापारी के परिवार को मुआवजा नहीं मिला। बिजली पानी के मूल्यों में प्रदेश सरकार रेकॉर्ड बढ़ोत्तरी कर रही है। 

दुकानों पर नगर निगम, नगर पालिकाओं की ओर से 125 रुपये प्रति दुकान से जबरन वसूली की जा रही है। उसके लिए प्रदर्शन करना होगा। पूरे देश और प्रदेश में इस समय माफियाराज हावी हो रहा है। इन माफिया ने न्यायपालिका को भी अपने वश में करनी की पूरी कोशिश की है। खनन दिन के बदले रात में पूरे जोर शोर से से चल रहा है। गंगा में लगातार सीवर के नाले बह रहे हैं। यह सरकार पूरी तरह से फेल है। 

डॉ. संजय पालीवाल, महानगर संयोजक संजय अग्रवाल आदि ने भी विचार प्रकट किए। सभा में रामयश सिंह, प्रदीप चौधरी, मकबूल कुरैशी, विमला पांडे, डॉ. संतोष चौहान, यशवंत सैनी, किरण सिंह मनोज गौड़, अशोक उपाध्याय, लव गुप्ता, पूनम भगत, दीपक जखमोला समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: बिहार में जेडीयू को बड़ा भाई नहीं मानेगी भाजपा: छेदी पासवान

यह भी पढ़ें: भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ

यह भी पढ़ें: कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचा रही मोदी सरकार: कांग्रेस