विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक रुपये के लिए हंगामा, रास्ते में खड़ी हुई बस; हुआ ऐसा

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 28 Nov 2016 12:28 PM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2016 06:50 AM (IST)

एक रुपये के लेन-देन को लेकर उत्तराखंड परिवहन निगम के परिचालक और वाणिज्य कर विभाग के एक अधिकारी के बीच ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हरिद्वार, [जेएनएन]: नोटबंदी के बाद अब खुले पैसों को लेकर लोगों में आपस में विवाद भी होने लगे हैं। इसका जीताजागता उदाहरण उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में देखने को मिला। इस बस में एक रुपये के लेन-देन को लेकर उत्तराखंड परिवहन निगम के परिचालक और वाणिज्य कर विभाग के एक अधिकारी के बीच हाथापाई हो गई। मामले ने इतना तूल पकड़ा कि खड़खड़ी पुलिस चौकी तक जा पहुंचा। पुलिस ने दोनों को समझा-बुझाकर विवाद को शांत कराया।
वाणिज्य कर विभाग का एक अधिकारी हरिद्वार से देहरादून जाने के लिए बस में सवार हुआ। बस स्टेशन से निकलने के बाद परिचालक से उन्होंने टिकट बनवाया तो परिचालक ने एक रुपये का छुट्टा मांग लिया। इसी को लेकर दोनों में तकरार शुरू हो गई।

पढ़ें-उत्तराखंड में नोटबंदी के खिलाफ भारत बंद रहा बेअसर
तकरार इतनी बढ़ी कि मामला गिरेबां तक जा पहुंचा। वाणिज्यकर अधिकारी और परिचालक के बीच हाथापाई होती देख बस सवार कुछ यात्रियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, पर दोनों में से कोई शांत नहीं हुआ।

पढ़ें:-अब भगवान को भी देना होगा नोटों का हिसाब-किताब
इस पर चालक ने हाईवे के किनारे बस रोक दिया। इसी बीच यात्रियों ने 100 नंबर डायल कर खड़खड़ी चौकी की पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस के पहुंचने के तक दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस ने दोनों को समझा-बुझाकर मामले का पटाक्षेप कराया। बताया कि आखिर में वाणिज्य कर अधिकारी रास्ते में परिचालक को एक रुपये देने पर राजी हो गया।
पढ़ें:-छात्रों के रोल मॉडल बने मोदी, सफलता के लिए किया हवन

पढ़ें-व्यापारी ने बैंक को दिए 3.80 लाख के खुले नोट, रख दी ये शर्त

पढ़ें:-चंपावत में सहकारी बैंक कर्मियों ने नोटबंदी के खिलाफ किया कार्य बहिष्कार

पढ़ें:-शादी में बोले पंडितजी, नोट नहीं है तो चेक से दे दें दक्षिणा

पढ़ें-दादी बोली मेरे पास भी हैं बड़े नोट, गिने तो सब हो गए हैरान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।