Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बैंक अधिकारी बन डॉक्टर से ली खाते की जानकारी, उड़ाए लाखों

    By Raksha PanthariEdited By:
    Updated: Sun, 16 Sep 2018 07:11 PM (IST)

    रुड़की में एक शख्स ने बैंक अधिकारी बन एक डॉक्टर से उसके अकाउंट की सारी जानकारी ले ली और फिर दो लाख से ज्यादा की ठगी को अंजाम दे दिया। ...और पढ़ें

    बैंक अधिकारी बन डॉक्टर से ली खाते की जानकारी, उड़ाए लाखों
    बैंक अधिकारी बन डॉक्टर से ली खाते की जानकारी, उड़ाए लाखों

    रुड़की, [जेएनएन]: एक डॉक्टर के खाते से ठग ने 2.56 लाख रुपये की रकम उड़ा ली। उसने ये रकम किसी अन्य खाते में भेजी है। फिलहा, पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    दरअसल, सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र सोलानीपुरम कॉलोनी निवासी डॉ. मणिक चंद्र का शहर के एक निजी बैंक में खाता है। शनिवार को उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह बैंक का अधिकारी बोल रहा है। उसने बताया कि उनके बैंक खाते का सत्यापन किया जा रहा है। बैंक खाते के सत्यापन करने के नाम पर आरोपित ने उनसे खाते से जुड़ी कुछ जानकारी मांग ली। इसके बाद डॉक्टर मणिक चंद्र के मोबाइल पर आए ओटीपी मैसेज की भी जानकारी ले ली। 

    झांसे में आए डॉक्टर ने ओटीपी मैसेज भी उसे भेज दिया। इसके कुछ ही देर बाद आरोपित ने उनके खाते को हैक कर दो लाख 56 हजार 614 रुपये की रकम किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दी। इसकी जानकारी उन्हें जब पता चली जब उनके खाते से रकम निकासी का मैसेज आया। मैसेज देख उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में डॉक्टर ने इस बावत सिविललाइंस कोतवाली पुलिस को मैसेज दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ठगी करने वाले आरोपितों की तलाश कर रही है।

    यह भी पढ़ेें: इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर महिला डॉक्टर से ठगे दो लाख

    यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर निवासी का बदला एटीएम, खाते से निकाले दो लाख से ज्यादा

    यह भी पढ़ें: बैंक में बंधक भूमि को 49 लाख में बेच की धोखाधड़ी, ऐसे हुआ खुलासा