विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किशोरी को जंगल में बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Mon, 24 Jul 2017 04:49 PM (IST)

हरिद्वार के एक गांव निवासी किशोरी को जंगल में बंधक बनाकर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि पूरी रात जंगल में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

किशोरी को जंगल में बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
किशोरी को जंगल में बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

भगवानपुर, [जेएनएन]: एक गांव निवासी किशोरी को जंगल में बंधक बनाकर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म  किया। आरोप है कि रात के समय घर से बाहर आयी किशोरी को आरोपी उठाकर ले गए और पूरी रात जंगल में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह उसे घर के पास छोड़कर आरोपी फरार हो गए। घटना की शिकायत करने के बावजूद थानाध्यक्ष से लेकर अन्य पुलिस अधिकारी घटना से अनजान बने रहे। हालांकि देर शाम थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल कर मुकदमा दर्ज करने की बात कहने लगे।

 

भगवानपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी रात के समय किसी काम से अपने घर से बाहर आयी थी। इसी दौरान पुहाना गांव निवासी दो युवक वहां पर आए और जबरन उसे अपने साथ जंगल में ले गए। आरोप है कि यहां पर इन दोनों आरोपियों ने बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि दोनों युवकों ने किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर चुप कराया।

पूरी रात युवकों ने उसे बंधक बनाकर रखा और रविवार सुबह किशोरी को बदहवास हालत में घर के बाहर छोड़कर भाग गए। वहीं परिजन भी किशोरी को रात से गायब देखकर उसकी तलाश करने में जुटे थे। किशोरी ने परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की तहरीर दी। इस बाबत थानाध्यक्ष भगवान मेहर ने बताया कि यह मामला थोड़ी देर पहले ही उनके संज्ञान में आया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

 

यह भी पढ़ें: एक युवक ने अस्पताल में भर्ती मरीज की बेटी से किया दुष्कर्म

यह भी पढ़ें: फेसबुक में हुई दोस्ती, दुष्कर्म कर शादी से मुकरा फर्जी जवान

यह भी पढ़ें: घर में बंधक बना नाबालिग से किया दुष्कर्म, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज