हरिद्वार के कांवड़ मेले में जाली नोट चलाने की कोशिश, 30000 के नोट बरामद
हरिद्वार के कांवड़ मेले में जाली नोट चलाने की कोशिश कर रहे युवकों को एक व्यापारी ने पकड़ा, लेकिन वे भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए। ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
हरिद्वार कांवड़ मेले में जाली नोट चलाने का प्रयास।
व्यापारी ने पकड़ा, आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार।
आरोपियों के सामान से 30 हजार के जाली नोट बरामद।
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। कांवड़ मेले में जाली नोट चलाने की आशंका आखिरकार सही साबित हुई। कांवड़ यात्रियों के भेष में जाली नोट चलाने का प्रयास कर रहे आरोपितों को एक व्यापारी ने पकड़ लिया। भीड़ व अफरातफरी के बीच आरोपित छूटकर फरार हो गए। उनके सामान से करीब 30 हजार रुपये के जाली नोट बरामद हुए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपितोंबकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, हरकी पैड़ी चौकी के अंतर्गत काली मंदिर के पास कांवड़ यात्रियों के भेष में आए कुछ युवकों ने एक व्यापारी के साथ लेनदेन के दौरान जाली नोट चलाने का प्रयास किया।
शक होने पर व्यापारी ने उन्हें पकड़ लिया, लेकिन इसी दौरान आरोपित व उसके साथी छूटकर फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपित भीड़ का फायदा उठाकर मौके से निकल गए और उनका सामान भी छूट गया।
तलाशी लेने पर करीब 30 हजार रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं। इसके अलावा मुरादाबाद और चंदौसी के रेलवे टिकट भी मिले हैं, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए और आरोपितों की पहचान कराई जा रही है। जाली नोटों को कब्जे में ले लिया गयाहै। आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- हरिद्वार में किशोरी को झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म, गंभीर हालत में एम्स रेफर