Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार में किशोरी को झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म, गंभीर हालत में एम्स रेफर

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 04:13 PM (IST)

    दरिंदे ने रास्ते में किशोरी को बहला-फुसलाकर बेहोश किया। इसके बाद झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    HighLights

    1. पीड़िता को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। सहेली के घर से किताब लेने के लिए निकली किशोरी को पड़ोसी ने हैवानियत का शिकार बना डाला। आरोपित ने रास्ते में किशोरी को बहला-फुसलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद भेल क्षेत्र की झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जान से मारने की नीयत से उसे बेरहमी से पीटा।

    झाड़ियों से गंभीर हालत में मिलने पर पीड़िता को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। होश आने पर उसने घटना और आरोपित की जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

    सहेली के घर किताब लेने की बात कहकर निकली थी पीड़िता 

    पुलिस के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग बेटी सहेली के घर किताब लेने की बात कहकर निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं आने पर आस-पास और फिर सहेली के घर समेत अन्य स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। शाम को रानीपुर पुलिस ने उन्हें अवगत कराया कि उनकी बेटी गंभीर हालत में मिली है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। स्वजन अस्पताल पहुंचे।

    डॉक्टरों ने किशोरी की गंभीर हालत को देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। एम्स में उपचार के दौरान किशोरी को कुछ होश आया। तब उसने आरोपित की पहचान पड़ोसी शेखर के रूप में की। आरोपित मूलरूप से बिजनौर का निवासी है। सामने आया कि रास्ते से किशोरी को बहला-फुसलाकर आरोपित अपने साथ ले गया। नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करने के बाद आरोपित ने भेल क्षेत्र की झाड़ियों में उसके साथ दुष्कर्म किया।

    किशोरी के साथ मारपीट भी की और अचेत हालत में छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने किशोरी को अस्पताल पहुंचाया।

    रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि पीड़िता को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। बताया कि आरोपित सिडकुल की फैक्ट्री में काम करता है। मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में नाबालिग छात्रा से हैवानियत, किशोर ने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म

    यह भी पढ़ें- '20 लाख रुपये, फॉर्च्यूनर और पूरी सैलरी मांगी', दिल्ली पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल से हैवानियत