Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार में कावड़ियों के स्वागत में नारसन बॉर्डर से राष्ट्रीय राजमार्ग तक सजावट, लगाई गई रंगीन LED लाइटें

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 06:47 AM (IST)

    हरिद्वार जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के लिए विशेष विद्युत और प्रकाश व्यवस्था की है। नारसन बॉर्डर से राष्ट्रीय राजमार्ग तक रंगीन एलईडी लाइटें लगाई गई ...और पढ़ें

    HighLights

    1. कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार में विशेष विद्युत व्यवस्था।

    2. नारसन बॉर्डर से राष्ट्रीय राजमार्ग तक रंगीन एलईडी लाइटें।

    3. शिवभक्तों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित की जा रही।

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों के स्वागत और सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने विद्युत एवं प्रकाश की खास व्यवस्था की है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में नारसन बॉर्डर प्रवेश द्वार से राष्ट्रीय राजमार्ग तक आकर्षक रंगीन एलईडी लाइटें लगाई गई हैं। इससे कांवड़ मार्ग रात में रोशनी से जगमगा रहा है और यात्रियों के स्वागत का भव्य वातावरण बन रहा है।

    प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही प्रमुख कांवड़ मार्गों, पार्किंग स्थलों, शिविर क्षेत्रों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की गई है। रात्रि में आवागमन करने वाले कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है।

    जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि प्रशासन द्वारा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। उद्देश्य शिवभक्तों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है।

    यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी में कांवड़ यात्रा का उत्साह, आठ दिन में पहुंचे 35 हजार से ज्यादा श्रद्धालु