Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार में ऑनलाइन ठगी करने वाले पर दर्ज हुआ मुकदमा, लॉटरी में लाखों जीतने का देता था झांसा

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 12:08 PM (IST)

    मंगलौर पुलिस ने आकाश कुमार नामक व्यक्ति पर देशभर में ऑनलाइन लॉटरी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी ने आयुर्वेदिक कंपनी का ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. आकाश कुमार पर ऑनलाइन लॉटरी ठगी का केस दर्ज।

    2. देशभर में आयुर्वेदिक कंपनी प्रतिनिधि बनकर की ठगी।

    3. पीड़ितों से लाखों ठगकर कई बैंक खातों में जमा किए।

    जागरण संवाददाता, रुड़की(हरिद्वार)। मंगलौर पुलिस ने लॉटरी में लाखों रुपये जीतने का झांसा देकर देशभर के लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी आकाश कुमार (23 वर्ष, निवासी गोपालपुर) पर एफआईआर दर्ज की है।

    आई4सी (I4C) के समन्वय पोर्टल और प्रतिबिंब ऐप की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपित ने आयुर्वेदिक कंपनी का प्रतिनिधि बनकर उड़ीसा, गोवा, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के लोगों से लाखों रुपये ठगे हैं।

    उड़ीसा के पीड़ित से ठगे 51,485 रुपए आरोपित ने उड़ीसा के एक पीड़ित को फोन पे/यूपीआई के माध्यम से झांसा देकर 51 हजार से अधिक रुपये अपने बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में ट्रांसफर कराए थे।

    आरोपित ने ठगी की रकम ठिकाने लगाने के लिए उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूनियन बैंक, केनरा बैंक और एक्सिस बैंक की मंगलौर शाखाओं में कई खाते खोल रखे थे। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें- हरिद्वार-देहरादून रेलवे ट्रैक पर एआई से रुकेगी हाथियों की मौत, लोको पायलट को पहले ही मिल जाएगा अलर्ट