Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार में AC सर्विस के नाम पर 2.84 लाख की साइबर ठगी, मोबाइल हैक कर उड़ाए पैसे

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 06:54 AM (IST)

    हरिद्वार में एसी सर्विस के बाद फीडबैक फॉर्म भरवाने के बहाने एक व्यक्ति से साइबर ठगों ने 2.84 लाख रुपये ठग लिए। प ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. एसी सर्विस के बाद फीडबैक फॉर्म के बहाने ठगी।

    2. लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक, 2.84 लाख का नुकसान।

    3. पुलिस ने मामला दर्ज किया, अनजान लिंक से बचने की सलाह।

    संवाद सूत्र, हरिद्वार। एसी की सर्विस के बाद युवक से फीडबैक फार्म भरवाने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने 2.84 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित का आरोप है कि खुद को गोदरेज कंपनी का कर्मचारी बताकर आरोपितों ने उनके मोबाइल पर लिंक भेजकर फॉर्म भरने के लिए कहा था। लिंक पर क्लिक करते ही माेबाइल हैक हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

    हरिआश्रय नगर पतंजलि योगपीठ निवासी मोनू ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उन्होंने छह जुलाई को एसी ठीक की सर्विस कराने के लिए गोदरेज कंपनी में फोन किया था। इसके बाद एक युवक आया और एसी की सर्विस करके चला गया। आरोप है कि उसी दिन उनके मोबाइल पर फोन आया और खुद को कंपनी का कर्मचारी बताने वाले व्यक्ति ने फीडबैक फार्म भरने के लिए उनके मोबाइल पर लिंक भेजा।

    उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो मोबाइल हैक हो गया। दो दिन बाद साइबर अपराधी उनके बैंक खाते से रुपये निकालने लगे। खाते से रुपये कटने के मैसेज आए तो उन्होंने बैंक जाकर अपना खाता ब्लाक करा दिया, लेकिन तक तक आरोपी 2.84 लाख रुपये निकाल चुके थे। पीड़ित ने साइबर सेल में भी शिकायत की है।

    इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह का कहना है कि जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। रकम फ्रीज कराने के लिए बैंकों को रिपोर्ट भी भेजी गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। पहले उसकी जांच ठीक से कर लें। साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर काल करके शिकायत दर्ज कराएं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- हरिद्वार में बड़ा हादसा: स्नान के दौरान गुरुग्राम का किशोर गंगा में बहा, सर्च ऑपरेशन जारी