हरिद्वार में बड़ा हादसा: स्नान के दौरान गुरुग्राम का किशोर गंगा में बहा, सर्च ऑपरेशन जारी
उत्तरी हरिद्वार में गुरुग्राम का एक किशोर गंगा में स्नान के दौरान डूबकर लापता हो गया, जिसकी तलाश में जल पुलिस और एसडीआरएफ जुटी है। ...और पढ़ें

गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाती रेस्क्यू टीम।
HighLights
गुरुग्राम का किशोर हरिद्वार गंगा में डूबकर लापता
जल पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया तलाशी अभियान
शामली के किशोर को स्थानीय लोगों ने बचाया
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार में गुरुग्राम हरियाणा का एक युवक गंगा में डूब कर लापता हो गए।
जल पुलिस और एसडीआरएफ ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। दूसरी तरफ इसी घाट पर गंगा में डूब रहे शामली उत्तर प्रदेश के एक किशोर को स्थानीय निवासियों ने बचा लिया।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को आपदा कंट्रोल रूम, हरिद्वार से सूचना मिली कि बलराम घाट के निकट गंगा में स्नान के दौरान एक किशोर गंगा में बह गया है।
स्थानीय पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ की एक टीम मौके पर पहुंची और उपनिरीक्षक आशीष त्यागी के नेतृत्व में डीप डाइविंग और अन्य आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची।
टीम ने संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चलाया, लेकिन गंगा का जलप्रवाह अत्यधिक तेज होने के कारण किशोर का कोई पता नहीं चल सका। किशोर की पहचान दीपांशु निवासी जाटौली, जिला गुरुग्राम हरियाणा के रूप में हुई।
कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इसी घाट पर 15 वर्षीय शिवांक निवासी गोगवान जलालपुर थाना बावली जिला शामली डूब रहा था, जिसे स्थानीय युवकों ने बचा लिया।
गुरुग्राम हरियाणा का युवक अपने परिवार के साथ हरिद्वार आया था। उसकी तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में गंगा के तेज बहाव में बहा किशोर, तलाश अभियान जारी
यह भी पढ़ें- ऋषिकेश: गंगा में बहा मेरठ का युवक, पांच दोस्तों के साथ आया था घूमने; रेस्क्यू जारी