प्रेमी के धोखे का शिकार हुई हिमाचल प्रदेश की युवती, रुड़की में पुलिस से मांगी मदद
हिमाचल की एक युवती प्रेमी के बहकावे में आकर रुड़की पहुंची, लेकिन प्रेमी नहीं आया और उसे धोखा मिला। धोखा मिलने पर युवती ने पुलिस से मदद मांगी। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रुड़की। हिमाचल की युवती प्रेमी के बहकावे में आकर भागकर रुड़की पहुंच गई। रुड़की आने पर जब प्रेमी नहीं आया तो पीड़िता कोतवाली पहुंच गई और पुलिस को पूरी बात बताई। धोखा मिलने के बाद युवती ने घर जाने की बात कही। पुलिस ने उसके स्वजन को सूचना दे दी है।
हिमाचल के सोलन क्षेत्र निवासी एक युवती के घर के पास बिहार का निवासी काम करता था। युवक से उसके प्रेम प्रसंग बन गए। दो दिन पहले उसे युवक के साथ बातें करते हुए युवती के भाई ने देख लिया था, जिस पर युवती के भाई ने उसे डांट दिया था।
इसके बाद युवती ने यह बात बिहार निवासी युवक को बताई। उसने युवती को घर से भागने की बात कही। उसके कहने पर युवती शनिवार सुबह रुड़की पहुंच गई। जबकि युवक रुड़की नहीं आया। उसने युवक को फोन किया, लेकिन नंबर बंद मिला।
प्यार में धोखा मिलने पर युवती डर गई। युवती सीधे कोतवाली पहुंची और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने युवती की बातें सुनने के बाद इसकी जानकारी उसके स्वजन को दे दी है।
पुलिस की सूचना मिलने के बाद युवती के स्वजन हिमाचल प्रदेश से उसे लेने के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने बताया कि युवती को उसके स्वजन की सुपुर्दगी में दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- रुड़की में 10 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, कोर्ट ने दोषी नाजिम को सुनाई 21 साल की सजा
यह भी पढ़ें- रुड़की में दहेज के लिए की विवाहिता की पिटाई, तीन तलाक दे घर से निकाला