Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रुड़की में दहेज के लिए की विवाहिता की पिटाई, तीन तलाक दे घर से निकाला

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 03:28 PM (IST)

    हरिद्वार के बुग्गावाला में एक महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित कर पीटा गया, जिसके बाद पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, बुग्गावाला (रुड़की)।  एक महिला की दहेज के लिए ससुरालियों ने पिटाई कर दी। आरोप है कि पति ने तीन तलाक दे दिया।

    इस मामले में पुलिस ने पति समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज किया है। पति पर तीन तलाक के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

    चार अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी इस मामले में पुलिस के समान नागरिक संहिता (यूजीसी) की धारा नहीं लगाए जाने पर सवाल खड़े हुए हैं।

    एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अगर तथ्य के आधार पर मामले में यूजीसी की धारा जोड़ी जाएगी।

    जिले के बुग्गावाला क्षेत्र के मुजाहिदपुर सतीवाला बंदरजुड निवासी शहिना की शादी करीब दो साल पहले गांव के ही दानिश से हुई थी।

    आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज के लिए अक्सर ससुरालियों द्वारा मारपीट की जाती थी। बीते दिनों भी ससुराल पक्ष ने शहिना से मारपीट की।

    इसके बाद शहीना ने मायके पक्ष को इस बारे में बताया तो वह ससुराल पक्ष के लोगों से बातचीत करने आए, लेकिन उसके पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।

    इसके बाद विवाहिता ने इस संबंध में बुग्गावाला थाना पुलिस को पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का मुकदमा दर्ज किया है।

    यह भी पढ़ें- निकाह के महज 8 दिन बाद टूटा सपना: तीन तलाक देकर नवविवाहिता को घर से निकाला

    यह भी पढ़ें- दहेज नहीं मिलने पर पत‍ि ने पत्नी को द‍िया तीन तलाक, SP के आदेश पर FIR दर्ज