Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार में कांवड़ यात्रा का चरम, शिवभक्तों से गुलजार दिल्ली-हरिद्वार हाईवे

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 10:04 AM (IST)

    बहादराबाद क्षेत्र में कांवड़ यात्रा चरम पर है, दिल्ली-हरिद्वार हाईवे शिवभक्तों के सैलाब से भर गया है। ...और पढ़ें

    भगवान शिव की वेशभूषा में सजे कलाकार और आकर्षक झांकियां बनीं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र। जागरण

    भगवान शिव की वेशभूषा में सजे कलाकार और आकर्षक झांकियां बनीं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, बहादराबाद। कांवड़ यात्रा अपने चरम की ओर बढ़ रही है। बहादराबाद क्षेत्र से गुजरने वाले दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर इन दिनों आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। जहां तक नजर जाती है, वहां तक भगवा वस्त्रों में शिवभक्तों की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। चारों ओर 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया है।

    बुधवार को हरिद्वार से गंगाजल लेकर बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री बहादराबाद क्षेत्र में पहुंचे। यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण हाईवे पर कांवड़ यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। कांवड़ पटरी की बजाय बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाईवे से ही अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं।

    शिव, माता पार्वती और अन्य देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां

    शिवभक्त भजनों की धुन पर झूमते हुए उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा कर रहे हैं। हाईवे पर रंग-बिरंगी और आकर्षक कांवड़ लोगों का ध्यान खींच रही हैं। कई कांवड़ यात्रियों ने अपनी कांवड़ को विशेष रूप से सजाया है, जबकि बड़ी कांवड़ों के साथ भगवान शिव, माता पार्वती और अन्य देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां भी निकाली जा रही हैं।

    भगवान शिव और माता पार्वती की वेशभूषा में सजे कलाकारों का नृत्य राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इन झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे खड़े नजर आए।

    यात्रा के दौरान कई स्थानों पर कांवड़ यात्रियों ने अस्थायी शिविर भी बना लिए हैं। हाईवे किनारे जगह-जगह विश्राम करते श्रद्धालु दिखाई दे रहे हैं। विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों की ओर से लगाए गए सेवा शिविरों में भोजन, पेयजल, विश्राम और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की गई है। चिकित्सा शिविरों में भी सुबह से श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बढ़ रही है।

    खबरें और भी

    प्रशासन और स्थानीय लोगों का अनुमान है कि आने वाले एक-दो दिनों में कांवड़ यात्रियों की संख्या में और अधिक बढ़ोतरी होगी। ऐसे में हाईवे और सेवा शिविरों पर भीड़ का दबाव और बढ़ने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ नहीं ला पाएंगी तमन्ना, माहौल बिगड़ने की आशंका

    यह भी पढ़ें- कांवड़ में विराजमान हैं मां दुर्गा, राधा-कृष्ण व गणेश-लक्ष्मी; 25 वर्षों से लगातार पटना के श्रद्धालु जा रहे बाबाधाम