Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार में प्रेम विवाह बनी मुसीबत: मायके वालों ने दामाद पर को पीटा, बेटी को ले गए साथ

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 05:38 PM (IST)

    हरिद्वार में प्रेम विवाह से नाराज मायके वालों ने दामाद के घर हमला कर मारपीट की, हत्या का प्रयास किया और नकदी-जेवर लूटकर बेटी को जबरन ले गए। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. प्रेम विवाह से नाराज मायके वालों ने दामाद पर हमला किया

    2. दामाद को पीटा, हत्या का प्रयास, बेटी को जबरन ले गए

    3. घर से नकदी, जेवरात लूटे, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। प्रेम विवाह से नाराज मायके वालों ने दामाद के घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि घर में घुसकर मारपीट करते हुए गला दबाकर हत्या का प्रयास किया गया।

    नकदी, जेवरात लूटकर विवाहिता को भी जबरन अपने साथ अपहरण कर ले गए। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

    पुलिस के मुताबिक, सूर्यनगर कालोनी, रोशनाबाद निवासी छोटू लाल ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 29 नवंबर 2025 को पाली राजस्थान निवासी युवती से उसकी इच्छा के अनुसार हरिद्वार में हिंदू रीति-रिवाज से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि पत्नी के मायके वाले शादी से नाराज थे।

    25 दिसंबर 2025 को दिनेश, मुकेश, सुरेश और धर्माराम उसके घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौच करते हुए मारपीट की और मोबाइल फोन व घरेलू सामान तोड़ दिया।

    अगले दिन 26 दिसंबर की तड़के करीब तीन बजे राजूराम, दिनेश, पप्पू देवी और राजूदेवी भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने मिलकर दंपति के साथ मारपीट की और छोटू लाल का गला दबाकर हत्या का प्रयास किया।

    आरोपितों ने उनकी पत्नी को जबरन बोलेरो वाहन में बैठाया और अपने साथ ले गए। आरोप है कि जाते समय घर में रखे सोने के जेवरात, करीब एक लाख रुपये की नकदी और अन्य सामान भी अपने साथ ले गए।

    जान से मारने की धमकी दी। सिडकुल थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

    यह भी पढ़ें- हरिद्वार में महिला यात्रियों से छेड़छाड़, पंजाब के युवकों को भीड़ ने पकड़ा और पीटा

    यह भी पढ़ें- हरिद्वार में हरियाली पर संकट, एक साल में 31 हजार से अधिक पेड़ कटे

    खबरें और भी