रुड़की के भगवानपुर में LPG को लेकर उपभोक्ताओं का हंगामा, पुलिस थाने से बांटे गए रसोई गैस सिलिंडर
भगवानपुर और मंगलौर में गैस सिलिंडर वितरण को लेकर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। भगवानपुर में पुलिस की मौजूदगी में थाने में सिलिंडर बांटे गए। ...और पढ़ें

फोटो एआई जनरेटेड।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, भगवानपुर (रुड़की)। गैस एजेंसी पर वाहन के पहुंचते ही कुछ उपभोक्ताओं ने हंगामा कर दिया। बाद में थाना परिसर में वाहन को खड़ा कर सिलिंडरों का वितरण किया गया। उधर, तहसीलदार व आपूर्ति निरीक्षक ने गैस एजेंसियों व गोदामों का निरीक्षण किया।
गुरुवार सुबह भगवानपुर स्थित गैस एजेंसी पर जैसे ही सिलिंडर वाहन पहुंचा तो उपभोक्ताओं की भीड़ लग गई। इस दौरान कुछ उपभोक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया।
इसके बाद एजेंसी संचालक ने वाहन को थाना परिसर में खड़ा करा दिया। इसके बाद उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर वितरित किए गए।
साथ ही एजेंसी की ओर से नए नियमों के बारे में भी उपभोक्ताओं की जानकारी दी गई। गैस सिलिंडर वितरण होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
इधर, भगवानपुर तहसीलदार दयाराम व आपूर्ति निरीक्षक मोहनलाल वर्मा ने क्षेत्र की गैस एजेंसियों व गोदामों का निरीक्षण किया। यहां पर स्टाक आदि का मिलान किया गया।
तहसीलदार दयाराम ने बताया कि खेड़ी शिकोहपुर गैस गोदाम में पहुंचकर जांच पड़ताल की गई। गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं।
उपभोक्ताओं को लगातार गैस वितरित होती रहेगी। उन्होंने गैस एजेंसी कर्मियों को उपभोक्ताओं के घर तक आपूर्ति कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि यदि गैस की कालाबाजारी करते कोई भी कर्मचारी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उपभोक्ताओं ने किया हंगामा
मंगलौर। मंगलौर में गैस एजेंसी पर गुरुवार दोपहर को उपभोक्ता घरेलू गैस सिलिंडर लेने के लिए पहुंचे। उपभोक्ताओं का कहना था बार-बार आनलाइन बुकिंग करने के बाद भी डीएसी नंबर नहीं आ रहा है। इस वजह से उन्हें परेशानी हो रही है।
एजेंसी कर्मियों ने उन्हें नियमों के तहत ही सिलिंडर देने की बात कही। इस पर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उपभोक्ताओं को समझाने का प्रयास किया।
खबरें और भी
इस दौरान गैस एजेंसी की ओर से उपभोक्ताओं को बताया कि नये नियमों के बारे में जानकारी दी। साथ ही बताया कि आनलाइन बुकिंग के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आए डीएसी नंबर के आधार पर उपभोक्ताओं का सिलिंडर मिलेगा।
बाद में किसी तरह से पुलिस ने इन उपभोक्ताओं का वापस भेजा। पुलिस ने एजेंसी कार्यालय को बंद भी करा दिया।
एजेंसी प्रबंधक तेजपाल सैनी के अलावा अंकित सोनू ने बताया कि सरकार की ओर से जारी किए गए नए नियमों के अनुसार गैस की लगातार आपूर्ति की जा रही है।
यह भी पढ़ें- देहरादून के त्यूणी में रसोई गैस संकट गहराया, नहीं हो पा रही LPG सिलिंडर की बुकिंग
यह भी पढ़ें- देहरादून के डोईवाला में गैस सिलिंडरों की आपूर्ति सुधरी, बैकलॉग आधा होने से उपभोक्ताओं को राहत