Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाला: 19 संस्थानों पर केस दर्ज, SIT जांच शुरू

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 04:43 PM (IST)

    हरिद्वार में केंद्र सरकार की अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल की जांच में संदिग्ध ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. हरिद्वार में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा

    2. 19 शिक्षण संस्थानों के खिलाफ सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज

    3. एसएसपी ने एसआईटी गठित कर विस्तृत जांच के निर्देश दिए

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। केंद्र सरकार की अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना में हरिद्वार जिले में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोप है कि अल्पसंख्यक छात्रों के नाम पर छात्रवृत्ति वितरण में अनियमितताएं कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया।

    राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल की जांच में संदिग्ध पाए गए जिले के 19 स्कूल, कालेज और शिक्षण संस्थानों के विरुद्ध जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की ओर से हरिद्वार के सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

    एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने एसआइटी गठित कर मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।

    पुलिस के मुताबिक, फर्जीवाड़ा वर्ष 2021-22 और 2022-23 की अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजनाओं से जुड़ा है।

    शिकायत मिलने पर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के निर्देश पर उत्तराखंड शासन ने इसकी जांच कराई थी।

    जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित जांच समितियों ने भगवानपुर, लक्सर, हरिद्वार और रुड़की क्षेत्र में संदिग्ध संस्थानों की जांच की।

    जांच रिपोर्ट में हरिद्वार देहात के कुल 19 शिक्षण संस्थानों में वित्तीय अनियमितता और शासकीय धन के दुरुपयोग की बात प्राथमिक तौर पर सामने आई।

    इसके बाद जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी इप्सिता रावत की तहरीर पर सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

    एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि एसआइटी जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    इन संस्थानों पर दर्ज हुआ मुकदमा

    1. ओम इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन, बढ़ेड़ी राजपूताना
    2. एएसएन इंटर कालेज, धीरवाली ज्वालापुर
    3. एमजी पब्लिक स्कूल, अहमदपुर ग्रांट
    4. सैनी प्राइवेट आइटीआइ, बहादराबाद
    5. जय भारती प्राइवेट आइटीआइ, पदार्था
    6. एसबीएन प्राइवेट आइटीआइ, टक्कर
    7. आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एंड रिसर्च सेंटर, मुस्तफाबाद
    8. विश्व भारती पब्लिक स्कूल, गाडोवाली
    9. मदरसा नूर-ए-हसन, हरिद्वार
    10. जय भारत पब्लिक स्कूल, बिंदुखड़क
    11. हन्नू आइटीआइ, भगवानपुर
    12. रेडियंस एकेडमी, नेहन्दपुर सुठारी (लक्सर)
    13. रामतीर्थ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रहमतपुर
    14. रुड़की इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी, पुहाना
    15. महर्षि दयानंद प्राइवेट आइटीआइ, धनौरी
    16. संस्कृति पब्लिक स्कूल, भौरी (रुड़की)
    17. फोनिक्स स्कूल आफ इंजीनियरिंग एंड बिजनेस, कांजेल इमलीखेड़ा
    18. एसडीपीसी गर्ल्स इंटर कालेज, रुड़की
    19. गाड ब्लेस पब्लिक स्कूल, सहदेवपुर

    यह भी पढ़ें- सामूहिक विवाह योजना फर्जीवाड़ा में नया मोड़ : जिसे बनाया फर्जी दूल्हा, उसी के भाई ने दुल्हन व अन्य पर दर्ज कराया मुकदमा