सामूहिक विवाह योजना फर्जीवाड़ा में नया मोड़ : जिसे बनाया फर्जी दूल्हा, उसी के भाई ने दुल्हन व अन्य पर दर्ज कराया मुकदमा
कौशांबी में सामूहिक विवाह योजना फर्जीवाड़ा में नया मोड़ आया है, जहां फर्जी दूल्हा बने नाबालिग के भाई ने दुल्हन समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ...और पढ़ें

कौशांबी के सिराथू तहसील में सामूहिक विवाह योजना स्थल पर जुटी भीड़। जागरण
HighLights
कौशांबी में सैनी पुलिस ने युवती समेत तीन पर केस दर्ज किया
दूल्हे का ऑनलाइन सत्यापन न होने पर फर्जीवाड़ा का खुलासा
संसू, जागरण, सिराथू (कौशांबी)। जिले में सिराथू तहसील के सयारा स्थित जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह में रविवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब बिना पंजीकृत दूल्हा के बजाय अन्य युवक निकाह के लिए पहुंच गया। ऑनलाइन सत्यापन न होने पर फर्जीवाड़ा का राजफाश हुआ। मौजूद विभागीय अधिकारी हतप्रभ रह गए और आनन-फानन निकाह रुकवाते हुए उच्च अधिकारियों को मामले की सूचना दी।
फर्जीवाड़ा में नया मोड़
इस मामले में नया मोड़ तब आया जब जब दूल्हा बने युवक के भाई की तहरीर पर सैनी पुलिस ने दुल्हन समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। सैनी गांव निवासी शिवम् वाल्मीकि पुत्र सुरेश कुमार ने सैनी पुलिस को तहरीर देकर बताया की उसका छोटा भाई शनि वाल्मीकि उम्र लगभग 16 वर्ष सयारा मीठेपुर गांव में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में था। जहां उसकी फोटो खिचवाई गई है।
मां-बेटी ने झूठ बोलकर युवक को ले गई थीं
बताया कि जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंचा तो मेरे भाई ने बताया की गनपा निवासी कुरैशा बानो निवासी सैनी एवं उसकी बेटी नगमा बानो अपने साथ यह कहकर लाई है की विवाह सम्मेलन से सामान लाना है। सम्मेलन में मेरे भाई को फरीदगंज निवासी अमरजीत मौर्य मिला जो मुंशी का काम करता है। कहा कि थोड़ी देर के लिए नगमा के साथ खड़े होना है और अपना नाम वैश बताना है। नगमा की शादी वैश के साथ होनी थी मगर वह नहीं आया था। इसलिए भाई को वैश बनाकर खड़ा कर दिए।
योजना का लाभ पाने को किया फर्जीवाड़ा
ऐसा करके यह तीनों सम्मेलन में मिलने वाला पैसा और सामान चाहते थे। मेरे भाई को वैश के नाम का आधार कार्ड भी दिया। बताया की मुझे यह सब ग़लत लगा और मैं भाई को लेकर आया। इसके बाद उसने थाने में सूचना दी। दूल्हा बने भाई की तहरीर पर दुल्हन समेत मां और मध्यस्थ युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
खबरें और भी
दूल्हे का ऑनलाइन सत्यापन न होने से खुला मामला
उल्लेखनीय है की रविवार को सयारा स्थित सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम में दूल्हे का ऑनलाइन उपस्थित सत्यापन ना होने पर विभागीय अधिकारियों निकाह रुकवा दिया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मामला उजागर होने के बाद अधिकारियों के सख्त रुख को देख दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर कर मामला शांत कराया। लोगों का कहना है की अगर जांच पार्दर्शिता के साथ हुई तो बड़ा मामले के खुलासे से इंकार नहीं किया जा सकता है।