विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Sun, 10 Feb 2019 09:00 PM (IST)

हरिद्वार के ज्वालापुर में एक युवक ने रिश्तेदार किशोरी के साथ दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर से जेल भेज दिया है।

युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार, जेएनएन। ज्वालापुर में एक युवक ने रिश्तेदार किशोरी के साथ दुष्कर्म कर दिया। पीडि़ता परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर से जेल भेज दिया है।

एक महिला शनिवार को अपनी बेटी के साथ जटवाड़ा पुल की ओर जा रही थी। उसी दौरान रिश्तेदार युवक उसे मिल गया। वह किशोरी को अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। 

किशोरी ने शनिवार रात घर आकर परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपित महताब पुत्र सहराज निवासी मोहल्ला कोटरवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल भी कराया है। ज्वालापुर कोतवाल मनोज मेनवाल ने बताया कि आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: पति पर लगाया दुष्कर्म और एक लाख की धोखाधड़ी का आरोप

यह भी पढ़ें: सितारगंज में चार वर्षीय बच्ची से श्रमिक ने किया दुष्‍कर्म

यह भी पढ़ें: रुद्रपुर में मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपित को धुना