Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार: ग्राहक बनकर चेन लूटने वाला मुजफ्फरनगर का गैंग्स्टर गिरफ्तार, लूट का वीडियो आया सामने

    Updated: Thu, 26 Mar 2026 05:21 PM (IST)

    हरिद्वार के शिवालिक नगर में ग्राहक बनकर मेडिकल स्टोर संचालक की चेन लूटने वाले मुजफ्फरनगर के गैंगस्टर अनमोल गर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ...और पढ़ें

    हरिद्वार के शिवालिक नगर में सत्यशील वत्स की चेन लूटने वाला मुजफ्फरनगर का गैंग्स्टर अनमोल गर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

    हरिद्वार के शिवालिक नगर में सत्यशील वत्स की चेन लूटने वाला मुजफ्फरनगर का गैंग्स्टर अनमोल गर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की पाश कॉलोनी शिवालिक नगर में ग्राहक बनकर बुजुर्ग मेडिकल स्टोर संचालक की चेन लूटने वाले मुजफ्फरनगर के गैंग्स्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर लिया।

    आरोपित ने अपने साथी आशीष उर्फ पगला के साथ मिलकर नशे की लत पूरी करने के लिए लूट को अंजाम दिया था। उसके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन का हिस्सा, एक अवैध फोल्डिंग चाकू और नगदी बरामद हुई, जबकि फरार आशीष उर्फ पगला की तलाश जारी है।

    एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिकनगर में दो दिन पहले दो बदमाश ग्राहक बनकर मेडिकल स्टोर पर पहुंचे थे।

    एक बदमाश ने मेडिकल स्टोर संचालक सत्यशील वत्स से गुड नाइट (मच्छर भगाने की मशीन) मांगी। इस बीच बदमाश ने सत्यशील के गले में झपट्टा मार कर चेन लूट ली। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई और बदमाश फरार हो गए।

    मुकदमा दर्ज करने के बाद रानीपुर कोतवाली प्रभारी आशुतोष सिंह व एसओजी प्रभारी नरेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, संदिग्धों से पूछताछ की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

    हम सुराग मिलने पर बीएचईएल तिराहा बहादराबाद के पास से एक आरोपित अनमोल गर्ग निवासी गांधी नगर, थाना नई मंडी, जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चाकू व लूटी गई चेन का टुकड़ा बरामद किया गया।

    एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि पकड़ा गया अनमोल मुजफ्फरनगर का गैंग्स्टर है। उसने अपने साथी आशीष उर्फ पगला निवासी बुराड़ी, दिल्ली के साथ मिलकर चेन लूट की घटना को अंजाम दिया था।

    दोनों बदमाश नशे के आदी हैं और उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर क्षेत्र में लूट, चेन स्नैचिंग जैसी कई घटनाओं में संलिप्त रहे हैं। अनमोल गर्ग पूर्व में थाना मंडावर जनपद बिजनौर से हत्या के मामले में जेल जा चुका है।

    फिलहाल वह जमानत पर जेल से बाहर था। बताया कि फरार आशीष उर्फ पगला की तलाश की जा रही है। आरोपित के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है।

    कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया। एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि फरार आशीष की गिरफ्तारी के लिए एक टीम दबिश दे रही है।

    पुलिस टीम में गैस प्लांट चौकी प्रभारी विकास रावत, एएसआई सुबोध घिल्डियाल, कांस्टेबल दीप गौड़, अर्जुन रावत, मंजीत राणा, एसओजी कांस्टेबल वसीम आदि शामिल रहे।

    यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी में दिनदहाड़े 4.47 लाख की लूट, पिस्टल दिखाकर छीने रुपये

    यह भी पढ़ें- शर्मनाक! कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़

    खबरें और भी