विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रात को अकेली देख किशोरी से अधेड़ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, फाड़े कपड़े

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 07 Jul 2017 09:45 AM (IST)Updated: Fri, 07 Jul 2017 08:52 PM (IST)

कलियर क्षेत्र में देर रात किशोरी को घर में अकेले देख एक अधेड़ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान ...और पढ़ें

रात को अकेली देख किशोरी से अधेड़ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, फाड़े कपड़े
रात को अकेली देख किशोरी से अधेड़ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, फाड़े कपड़े

रुड़की, [जेएनएन]: कलियर क्षेत्र के एक गांव में घर में देर रात किशोरी को घर में अकेले देख एक अधेड़ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान उसने किशोरी के कपड़े तक फाड़ डाले। किसी तरह किशोरी ने शोर मचाकर खुद को दरिंदे के चंगुल से छुड़ाया। 

जानकारी के मुताबिक किशोरी का पिता चाय की दुकान चलाता है और देर रात तक घर लौटता है। वहीं, उसकी दूसरों के घरों में काम करने गई थी। घर में किशोरी अकेली थी कि तभी पड़ोस का एक व्यक्ति घर में आ धमका। उसने किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। 

इस दौरान किशोरी ने दरिंदे से खुद को बचाने के लिए संघर्ष भी किया। वह जोर से चिल्लाने लगी। इस दौरान उसके कपड़े तक फट गए। किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो गया। पीड़ित किशोरी ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कलियर थाने में तहरीर भी दी है। 

यह भी पढ़ें: उधमसिंह नगर में अगवा कर दो किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म

यह भी पढ़ें: नशीला पेय पिलाकर किया दुष्कर्म, फिर बंधक बनाकर बोला अब तू मेरी पत्नी

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा दे फौजी तीन साल से कर रहा दुष्कर्म, युवती पहुंची थाने

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।