Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार: पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी में यूपीएससी फाउंडेशन कोर्स का पहला बैच शुरू, प्रवेश का अंतिम मौका

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 09:49 PM (GMT+05:30)

    पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी में दो वर्षीय आवासीय यूपीएससी फाउंडेशन कोर्स का पहला बैच शुरू हो गया है। ...और पढ़ें

    पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी के चेयरमैन अवध ओझा अभ्यर्थियों को पढ़ाते हुए। साभार पतंजलि

    पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी के चेयरमैन अवध ओझा अभ्यर्थियों को पढ़ाते हुए। साभार पतंजलि

    HighLights

    1. पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी में यूपीएससी फाउंडेशन कोर्स शुरू

    2. दो वर्षीय आवासीय कोर्स, समग्र तैयारी और अनुशासित वातावरण

    3. 30 जुलाई तक ऑनलाइन, 31 को ऑन-द-स्पॉट प्रवेश

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी में दो वर्षीय आवासीय यूपीएससी फाउंडेशन कोर्स के पहले बैच की औपचारिक शुरुआत हो गई है।

    पतंजलि की ओर से भोजन और आवास की एकीकृत सुविधा वाले इस कोचिंग संस्थान में अभ्यर्थियों को समग्र शैक्षणिक व अनुशासित वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।

    अकादमी में प्रवेश की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जो अभ्यर्थी अभी तक प्रवेश नहीं ले सके हैं, वह 30 जुलाई तक आनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

    अभ्यर्थियों को आन-द-स्पाट प्रवेश प्रक्रिया के लिए 31 जुलाई की सुबह नौ बजे तक पतंजलि विश्वविद्यालय परिसर में उपस्थित होना होगा। उसी दिन उनका साक्षात्कार (इंटरव्यू) लिया जाएगा और चयनित अभ्यर्थियों को तत्काल कक्षाएं ज्वाइन करनी होंगी।

    पहले बैच का शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हो चुका है।

    अकादमी के चेयरमैन अवध ओझा व पतंजलि योगपीठ के स्वामी पुण्य देव ने बताया कि अभी तक 250 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जा चुका है।

    यूपीएससी की तैयारी के लिए विषय विशेषज्ञों की अनुभवी फैकल्टी की टीम है। इनमें नमन जैन, चंद्रमौली चौधरी, कनिष्क शेखर, अतुल गर्ग, रवि अग्रहरी शामिल हैं।

    दो वर्षीय इस फाउंडेशन कोर्स में अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार सहित सिविल सेवा परीक्षा के सभी चरणों की समग्र व व्यवस्थित तैयारी कराई जाएगी।

    यहां अनुशासित जीवनशैली, सकारात्मक वातावरण और समग्र व्यक्तित्व विकास के साथ प्रशासनिक सेवाओं के लिए अभ्यर्थी तैयार होंगे।

    भोजन, आवास और अध्ययन की एकीकृत व्यवस्था से अभ्यर्थियों को पूरी तरह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करने का अवसर मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- UPSC Recruitment 2026: यूपीएससी में विभिन्न पदों पर आवेदन आज से स्टार्ट, यहां देखें पात्रता और रजिस्ट्रेशन फीस सहित अन्य डिटेल

    यह भी पढ़ें- UPSC ESE Mains Result 2026: यूपीएससी ने इंजीनियरिंग मुख्य परीक्षा रिजल्ट का किया एलान, 1340 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट