Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार: सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग प्रेमी समेत 3 हिरासत में

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 10:51 PM (IST)

    पुलिस ने हरिद्वार के पथरी में सामूहिक दुष्कर्म मामले में किशोरी के नाबालिग प्रेमी और उसके एक दोस्त को हिरासत में लिया है, जबकि एक बालिग को गिरफ्तार कर ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन और आरोपी पकड़े गए

    2. किशोरी का नाबालिग प्रेमी और दोस्त भी हिरासत में

    3. एक बालिग आरोपी तनवीर को कोर्ट से जेल भेजा गया

    संवाद सूत्र, पथरी (हरिद्वार)। किशोरी सामूहिक दुष्कर्म मामले में छह आरोपितों को जेल भेजने के बाद पुलिस ने उसके नाबालिग प्रेमी और उसके एक नाबालिग दोस्त को हिरासत में ले लिया।

    उनके खिलाफ जुवेनाइल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। इसके अलावा उनके एक बालिग दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

    आरोप है कि ये तीनों आरोपित ही किशोरी को जंगल में ले गए थे। जहां रास्ते में शराब पी रहे फूलगढ़ के आरोपित छह युवकों ने उन्हें घेर लिया।

    उस दौरान नाबालिग प्रेमी के साथ गए दोनों युवक भाग निकले थे। आरोप है कि नशे में धुत युवकों ने नाबालिग प्रेमी को पीटकर भगाने के बाद किशोरी से दुष्कर्म किया।

    मामले में छह आरोपितों के जेल भेजने के बाद रविवार को आरोपितों के स्वजन, ग्रामीण और हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया था।

    उनकी मांग थी कि किशोरी को जंगल में ले जाने वालों को भी गिरफ्तार किया जाए। इसके अगले ही दिन पुलिस ने प्रेमी सहित तीनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया।

    पूछताछ व पड़ताल में सामने आया कि संरक्षण में लिए गए नाबालिग आरोपित का पीड़िता से करीब एक वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोपित अपने दोस्तों को साथ लेकर पीड़िता को जंगल की ओर ले गया था।

    पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि दो नाबालिग आरोपितों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है, जबकि एक आरोपित तनवीर निवासी सुल्तानपुर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

    पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक शाहिदा परवीन, हेड कांस्टेबल नारायण राणा, कांस्टेबल मुकेश चौहान, दीपक चौधरी, नारायण सिंह और राकेश नेगी शामिल रहे।

    यह भी पढ़ें- हरिद्वार में सनसनीखेज वारदात: शिव मंदिर परिसर में दो साधुओं की हत्या, शवों को जमीन में दबाया

    यह भी पढ़ें- हरिद्वार सामूहिक दुष्कर्म मामला: पुलिस ने अल्टीमेटम खत्म होने से पहले 6 आरोपितों को दबोचा