विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस के कार्यकाल में ही राम मंदिर का निर्माण संभव: सुरेश्वरानंद

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Thu, 05 Jul 2018 05:14 PM (IST)

श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के स्वामी सुरेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि अब कांग्रेस के कार्यकाल में ही राम मंदिर का निर्माण संभव है।

कांग्रेस के कार्यकाल में ही राम मंदिर का निर्माण संभव: सुरेश्वरानंद
कांग्रेस के कार्यकाल में ही राम मंदिर का निर्माण संभव: सुरेश्वरानंद

हरिद्वार, [जेएनएन]: श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के स्वामी सुरेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि भाजपा सरकार में अयोध्या में राम मंदिर बनने की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है। भाजपा केवल मंदिर के नाम पर राजनीति कर रही है। अब कांग्रेस के कार्यकाल में ही राम मंदिर का निर्माण संभव है। 

स्वामी सुरेश्वरानंद ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिस राम मंदिर के नाम पर भाजपा ने सरकार बनाई, पार्टी उसे भी भूल गई है। हालांकि देश की जनता को यह याद रखना होगा कि अयोध्या स्थित भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए भी कांग्रेस कार्यकाल में ही ताले खुले थे और राम मंदिर का निर्माण भी कांग्रेस ही कराएगी।उन्होंने कहा कि जब से देश में भाजपा सरकार बनी है, तब से लोगों में असुरक्षा का भाव बढ़ा है। संतों को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। सीमा पर शहीद होने वाले सेना के जवानों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 

कर्ज में डूबे किसानों की आत्महत्या के मामले बढ़े हैं। इन सभी मुद्दों पर केंद्र सरकार पूरी तरह असफल रही है। उन्होंने महाकुंभ से पहले हरिद्वार में सड़कों के चौड़ीकरण के कार्यों को जल्द पूरा करने की मांग की। 

यह भी पढ़ें: इस साल के अंत तक शुरू हो राम मंदिर निर्माण: रिजवी

यह भी पढ़ें: उमा भारती ने लिया बाबा महा अवतार से लोकसभा चुनाव में जीत का आशीर्वाद

यह भी पढ़ें: देश की जनता और सेना से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा