Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रुड़की: नकली चाबी बनाकर दोस्त की बुलेट करा दी चोरी, आरोपित गिरफ्तार

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 05:23 PM (IST)

    रुड़की में एक दोस्त ने अपने साथी की बुलेट की नकली चाबी बनवाकर उसे चोरी करवा दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर बुलेट बरामद कर ली है। ...और पढ़ें

    बुलेट चोरी के मामले में पकड़ा गया आरोपित साथ में पुलिस टीम। पुलिस विभाग

    बुलेट चोरी के मामले में पकड़ा गया आरोपित साथ में पुलिस टीम। पुलिस विभाग 

    HighLights

    1. दोस्त ने नकली चाबी बनवाकर बुलेट चोरी करवाई

    2. पुलिस ने मुख्य आरोपी दोस्त को गिरफ्तार किया, बुलेट बरामद

    3. दूसरे आरोपी चोर की तलाश में पुलिस की दबिश जारी

    जागरण संवाददाता, रुड़की। एक शातिर ने अपने दोस्त की बुलेट की पहले नकली चाबी बनवाई। इसके बाद अपने साथी को बुलेट की चाबी देकर इसे चोरी करा दिया।

    पुलिस ने जांच की तो मामला सामने आ गया। पुलिस ने पीड़ित के दोस्त को गिरफ्तार कर बुलेट बरामद की है, जबकि बुलेट चोरी करने वाले दूसरे आरोपित की तलाश जारी है। पुलिस इसकी तलाश में दबिश दे रही है।

    सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी रामकुमार सैनी ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें बताया था कि वह 10 जुलाई को किसी काम से सिविल लाइन स्थित मैथेडिस्ट कॉलेज के पास आया था।

    इसी दौरान किसी ने उसकी बुलेट चोरी कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने जांच पड़ताल में सामने आया कि रामकुमार सैनी की बाइक डाडली निवासी एक व्यक्ति के घर पर खड़ी है।

    पुलिस ने दबिश देकर इस मामले में कुशिंदर निवासी डाडली, थाना भगवानपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से बुलेट भी बरामद की। जब पुलिस ने आरोपित से पूछताछ की तो पुलिस भी सकते में आ गई।

    पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपित कुशिंदर और पीड़ित रामकुमार दोस्त है और दोनों एक साथ स्कूल में पढे है। आरोपित ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले रामकुमार से बुलेट चलाने के लिए ली थी।

    इसी दौरान उसके मन में बुलेट चोरी की योजना बनी। उसने योजना के तहत बुलेट की दूसरी चाबी बनवा ली। इसके बाद कुशिंदर ने बुलेट वापस लौटा दी। इसके बाद आरोपित बुलेट चेरीी करने की फिराक में लग गया।

    दस जुलाई को उसे पता चला कि रामकुमार की बुलेट मैथेडिस्ट कॉलेज के पास खड़ी हुई है। जिस पर कुशिंदर ने अपने बुढाखेड़ा, थाना गागलहेडी, जिला सहारनपुर निवासी साथी को नकली चाबी देकर मैथेडिस्ट कॉलेज के बाहर खड़ी बुलेट लाने को कहा।

    आरेापित ने नकली चाबी के जरिये बुलेट को चोरी कर ली और उसे कुशिंदर को सौंप दी। पुलिस अब बुडाखेडा गांव निवासी आरोपित की तलाश में दबिश दे रही है। आरोपित अभी तक हाथ नहीं आया है।

    प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि दूसरे आरोपित की तलाश में भी पुलिस दबिश दे रही है। शीघ्र ही आरोपित की गिरफ्तारी की जायेगी।

    यह भी पढ़ें- रुड़की में साइबर ठगी: ATM कार्ड रिन्यू करने के नाम पर युवक से 37 हजार की धोखाधड़ी, APK फाइल भेजकर उड़ाए पैसे

    यह भी पढ़ें- रुड़की में लव जिहाद के आरोप पर अस्पताल में बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

    खबरें और भी