Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रुड़की: पत्नी को देरी से भेजने पर युवक ने ससुराल में पीया सर्फ, तबीयत बिगड़ी

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 10:55 PM (IST)

    रुड़की में एक युवक ने पत्नी को ससुराल से भेजने में देरी होने पर सर्फ पी लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे खून की उल्टी होने लगी। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. युवक ने ससुराल में पत्नी को भेजने में देरी पर सर्फ पीया

    2. सर्फ पीने से युवक की तबीयत बिगड़ी, खून की उल्टी हुई

    3. मायके पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी, मामले की जांच जारी

    जागरण संवाददाता, रुड़की। पत्नी को भेजने में देरी होने से नाराज एक युवक ने ससुराल में सर्फ घोलकर पी लिया। इससे युवक को खून की उल्टी होने लगी। इससे मायके पक्ष के हाथ-पांव फूल गए।

    आनन-फानन में उसे उपचार दिलाया गया है। इस मामले में मायके पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ा गांव निवासी एक युवती की शादी करीब चार साल पहले मुंडाखेड़ा, जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश से हुई थी।

    दोनों का एक बच्चा है। कुछ दिन पहले पारिवारिक विवाद होने पर युवक ने पत्नी की पिटाई कर दी थी। जिससे उसके कंधे में गंभीर चोट लग गई थी।

    यह बात जब मायके पक्ष को पता चली तो वह बेटी को अपने साथ ले गए। करीब एक माह से महिला मायके में रहकर इलाज करा रही थी।

    बुधवार शाम युवक अपने ससुराल आया। वह पत्नी को साथ ले जाने की बात कहने लगा। जिस पर महिला के स्वजन ने कहा कि वह अगले दिन बेटी को विदा करेंगे।

    लेकिन, युवक उसी दिन उसे अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ा रहा। जब मायके वाले नहीं माने तो युवक गुस्से में आ गया। युवक ने आपा खो दिया और वहां पर रखे सर्फ को पानी में घोलकर पी लिया।

    सर्फ पीने के कुछ देर बाद युवक को उल्टी होने लगी। इसके बाद उसे खून को उल्टी होने लगी। तबीयत बिगड़ने पर मायके पक्ष के लोग उसे अस्पताल लेकर गए।

    गुरुवार दोपहर मायके पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना के बारे में बताते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- आरजी कर दुष्कर्म और हत्या मामले नया मोड़, CBI ने बदली जांच टीम; 1000 पन्नों की फाइल की दोबारा होगी समीक्षा

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में नशेड़ी बेटे ने मां से किया दुष्कर्म, धारदार हथियार दिखाकर दी थी जान से मारने की धमकी