रुड़की मंडी में डूबे आढ़त और गोदाम: 4 फीट तक भरा पानी, आलू-प्याज खराब
रुड़की मंडी में चार फीट तक जलभराव के कारण गुरुवार को फल और सब्जियों की आपूर्ति ठप हो गई। भारी बारिश से आलू, प्याज समेत कई सामान खराब हो गए और व्यापारि ...और पढ़ें

रुड़की के रामपुर रोड पर भरा पानी। सुधि पाठक
HighLights
रुड़की मंडी में चार फीट तक पानी जमा हुआ
शहर में फल-सब्जी की आपूर्ति पूरी तरह ठप रही
आलू, प्याज सहित कई सामान पानी में खराब हुए
जागरण संवाददाता, रुड़की। मंडी परिसर में चार फीट तक पानी जमा होने के कारण शहर एवं आसपास के इलाकों में गुरुवार को फल एवं सब्जियों की आपूर्ति नहीं हो सकी।
कई गोदाम एवं दुकानों में पानी भरने की वजह से आलू, प्याज आदि खराब हो गया है। व्यवसायियों के दफ्तरों में भी पानी घुस गया।
वैसे तो रुड़की एवं आसपास के क्षेत्रों में बुधवार से ही वर्षा हो रही थी लेकिन गुरुवार को लगातार हुई झमाझम वर्षा ने नगर निकायों एवं प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। सुबह 11 बजे तक रुड़की मंडी में तीन से चार फीट तक जलभराव हो गया।
मंडी के बाहर की सड़क पर भी पानी जमा होने की वजह से कर्मचारी मंडी में नहीं जा सके। इस कारण फल एवं सब्जियों की गुरुवार को आवक नहीं हो सकी, जिसकी वजह से शहर एवं देहात में भी आपूर्ति नहीं हो सकी।
दूसरी ओर फल सब्जियों के इंतजार में तमाम इलाकों में लोग परेशान रहे। इसी बीच कई व्यापारियों के गोदाम में पानी भर जाने के कारण आलू, प्याज व फल भी खराब हो गए है। व्यापारी नेता सुनील सहानी ने बताया कि कई बार मंडी प्रशासन को इस संबंध में शिकायत की गई। हर वर्षाकाल में यही समस्या बनी है।