Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रुड़की में प्रेम विवाह पर अड़ी युवती को भाई ने पीटा, गंगनहर में कूदने से प्रेमी ने बचाया

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 09:08 PM (IST)

    भाई की पिटाई के बाद प्रेम विवाह पर अड़ी युवती गंगनहर में कूदने निकली, जिसे प्रेमी ने बचाकर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने पूछताछ के बाद युवती को उसके स्वजन ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. भाई की पिटाई के बाद युवती गंगनहर कूदने निकली

    2. प्रेमी ने समय रहते युवती को डूबने से बचाया

    3. पुलिस ने युवती को स्वजन के सुपुर्द किया

    जागरण संवाददाता, रुड़की। प्रेमी के साथ प्रेम विवाह करने पर अड़ी युवती को जब भाई ने पीटा तो वह गंगनहर में कूदने पर अमादा हो गई। भला हो प्रेमी का जिसने मौके पर जाकर उसे बचा लिया और कोतवाली ले आया।

    पुलिस ने स्वजन को भी कोतवाली बुलाया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे स्वजन की सुपुर्दगी में दे दिया।

    सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती का करीब दो साल से पड़ोसी गांव के बिरादरी के ही युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती के पिता की गांव में दुकान है।

    स्वजन को कुछ समय पहले इनके प्रेम संबंधों का पता चला। युवती के पिता ने जब जानकारी जुटाई तो पता चला कि युवक शराब और भांग का नशा करता है।

    इसके चलते स्वजन ने उसके साथ शादी करने से मना कर दिया। स्वजन के मना करने पर युवती अपने प्रेमी के साथ प्रेम विवाह करने की जिद पर अड़ गई।

    सोमवार को युवती ने एक बार फिर से स्वजन से प्रेम विवाह करने की बात कही। भाई ने मना करने पर युवती गुस्से में आ गई। जिसके बाद भाई ने उसकी पिटाई कर दी।

    इससे नाराज होकर युवती गंगनहर में कूदने के लिए घर से निकल गई। इसी दौरान युवती ने प्रेमी को फोन करके इसकी जानकारी दे दी।

    युवती गंगनहर में कूदती इससे पहले ही प्रेमी ने उसे पकड़ लिया। प्रेमी उसे लेकर सिविल लाइन कोतवाली पहुंचा।

    पुलिस ने युवती के स्वजन को फोन कर कोतवाली बुलाया। युवती के पिता कोतवाली पहुंचे और मामले से अनभिज्ञता जताई।

    यह भी पढ़ें- रुड़की: नकली चाबी बनाकर दोस्त की बुलेट करा दी चोरी, आरोपित गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें- रुड़की: पति से विवाद के बाद गंगनहर में कूदी महिला, पुलिस ने बचाई जान