रुड़की में मनरेगा धांधली की आरटीआई मांगने पर बवाल, शिकायतकर्ता पर जानलेवा हमला
मंगलौर के पीरपुरा ग्राम पंचायत में मनरेगा और विकास कार्यों में धांधली की आरटीआई मांगने पर शिकायतकर्ताओं पर हमला हुआ। ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मंगलौर। ग्राम पंचायत पीरपुरा में विकास कार्यों व मनरेगा में हुई धांधली की शिकायत और आरटीआई मांगने से बौखलाए ग्राम प्रधान पक्ष के दर्जनों दबंगों ने शिकायतकर्ताओं पर हमला बोल दिया।
आरोप है कि रंजिश के चलते दबंगों ने लाठी-डंडों, सरियों और धारदार हथियारों से लैस होकर एक ही परिवार के प्रवेज, रियासत और अकदस पर अलग-अलग जगहों पर जानलेवा हमला कर दिया।
हमले में एक युवक की अंगुली कट गई, जबकि अन्य घायलों के सिर, गर्दन और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। बता दें कि दूसरे पक्ष प्रधान मुजफ्फर शुक्रवार को झगड़े के बाद मुकदमा दर्ज कर चुका है।
यह भी पढ़ें- हरिद्वार के मंगलौर में कार की साइड लगने से कांवड़ खंडित, गुस्साए कांवड़ियों ने जमकर तोड़फोड़
यह भी पढ़ें- मंगलौर हत्याकांड का खुलासा: दोस्तों ने ही की सौरभ की हत्या, दुश्मनों को फंसाने की थी साजिश