Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए संतों का बड़ा ऐलान, कांवड़ मेले बाद होगी कार सेवा की घोषणा

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 10:41 PM (IST)

    अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के बाद अब संत समाज ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए संघर्ष का बिगुल फूंका है। ...और पढ़ें

    हरिद्वार में मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति अभियान से संबंधित पोस्टर दिखाते अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद(निरंजनी) के अध्यक्ष श्रीमहंत डा. रविंद्रपुरी महाराज (बायें से तीसरे) एवं अन्य संत। जागरण

    हरिद्वार में मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति अभियान से संबंधित पोस्टर दिखाते अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद(निरंजनी) के अध्यक्ष श्रीमहंत डा. रविंद्रपुरी महाराज (बायें से तीसरे) एवं अन्य संत। जागरण 

    HighLights

    1. अयोध्या के बाद अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का संकल्प

    2. कांवड़ मेले के उपरांत कार सेवा की तिथि होगी घोषित

    3. संत समाज एकजुट, अखिलेश-राहुल को भी निमंत्रण

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के बाद अब संत समाज ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा को लेकर भी संघर्ष का बिगुल फूंक दिया है।

    अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा. रविंद्रपुरी महाराज (निरंजनी) ने घोषणा करते हुए कहा कि कांवड़ मेला समाप्त होते ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए कार सेवा अभियान की तिथि घोषित की जाएगी। इसमें देशभर के साधु-संत सक्रिय भागीदारी करेंगे।

    मंगलवार को निरंजनी अखाड़े में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा. रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में श्री चित्रगुप्त पीठ वृंदावन-मथुरा के पीठाधीश्वर डा. स्वामी सच्चिदानंद भी मौजूद रहे।

    बैठक में संतों ने इस मुद्दे पर निर्णायक संघर्ष शुरू करने का संकल्प लिया। श्रीमहंत डा. रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा को मुक्त कराने के लिए संत समाज एकजुट होकर अभियान चलाएगा।

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि से करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के बाद अब संत समाज श्रीकृष्ण जन्मभूमि को उसके वास्तविक स्वरूप में स्थापित कराने के लिए संकल्पबद्ध है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति भूमि के साथ आस्था, अस्मिता और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा प्रश्न है।

    श्रीमहंत डा. रविंद्रपुरी महाराज ने बताया कि कांवड़ मेले के उपरांत कार सेवा कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

    संतों के नेतृत्व में होने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न अखाड़ों के आचार्य, महामंडलेश्वर, संत और महंत बड़ी संख्या में भाग लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी कार सेवा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

    श्री चित्रगुप्त पीठाधीश्वर डा. स्वामी सच्चिदानंद ने कहा कि कांवड़ मेला समाप्त होने के बाद अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा. रविंद्रपुरी महाराज से विचार-विमर्श कर कार सेवा की तिथि घोषित की जाएगी।

    नई दिल्ली स्थित भैरव मंदिर से श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा तक कार सेवा यात्रा निकाली जाएगी। कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि से संबंधित मामलों में न्यायालय में चल रही प्रक्रिया को प्रभावित कर मुकदमों को लंबा खींचने का प्रयास किया जा रहा है।

    खबरें और भी

    बैठक में महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी सत्यश्रेयानंद गिरी, श्रीमहंत रामरतन गिरी, महंत सच्चिदानंद, महंत राजगिरी सहित कई संत मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में सुनवाई अब 17 जुलाई को इलाहाबाद HC में होगी, पहले 10 को निर्धारित थी

    यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस, दोनों पक्षों में समझौता कराने की कवायद; हिंदू पक्ष की पेशकश...विवादित ढांचा हटाएं, हम उपलब्ध कराएंगे जमीन