Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में सुनवाई अब 17 जुलाई को इलाहाबाद HC में होगी, पहले 10 को निर्धारित थी

    By Suresh pandey Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Thu, 09 Jul 2026 06:29 PM (IST)

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले की सुनवाई अब 10 जुलाई के बजाय 17 जुलाई 2026 को होगी। अदालत ने संबंधित अधिवक्ताओं को नई तिथि से अवगत कर ...और पढ़ें

    इलाहाबाद HC में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में सुनवाई 17 जुलाई को होगी।

    इलाहाबाद HC में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में सुनवाई 17 जुलाई को होगी।

    HighLights

    1. संबंधित अधिवक्ताओं को नई तिथि से अवगत कराने के निर्देश

    2. 10 जुलाई को निर्धारित सुनवाई किसी कारणवश नहीं हो सकेगी

    विधि संवाददाता, जागरण, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले की सुनवाई अब 10 जुलाई के बजाय 17 जुलाई 2026 को होगी। न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना की अदालत की ओर से जारी आदेश के अनुसार 10 जुलाई को दोपहर दो बजे निर्धारित सुनवाई किसी कारणवश नहीं हो सकेगी।

    17 जुलाई की दोपहर 2 बजे होगी सुनवाई 

    हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार (लिस्टिंग) को भेजे गए पत्र में सभी संबंधित अधिवक्ताओं को नई तिथि से अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं। अब इन सभी मामलों की अगली सुनवाई 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को दोपहर दो बजे निर्धारित की गई है। इस आशय का आदेश नौ जुलाई 2026 को न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना के निजी सचिव शरद कुमार श्रीवास्तव ने दिया है।

    यह भी पढ़ें- RRB ग्रुप डी भर्ती 2026 को लेकर नया अपडेट जारी, आवेदन स्वीकार हुआ या निरस्त? इस वेबसाइट पर अभ्यर्थी चेक करें

    यह भी पढ़ें- रेलवे कर्मियों के बच्चों की पढ़ाई अब और आसान होगी, हॉस्टल सब्सिडी में हुआ बड़ा इजाफा; राशि बढ़कर हुई कितनी?