Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RRB ग्रुप डी भर्ती 2026 को लेकर नया अपडेट जारी, आवेदन स्वीकार हुआ या निरस्त? इस वेबसाइट पर अभ्यर्थी चेक करें

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Thu, 09 Jul 2026 05:59 PM (IST)

    रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी (लेवल-वन) भर्ती 2026 के लिए आवेदन की स्थिति जारी कर दी है, जिसे अभ्यर्थी वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। कुल 22,195 पदों के ...और पढ़ें

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर देखें आवेदन स्वीकार हुआ या निरस्त।

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर देखें आवेदन स्वीकार हुआ या निरस्त।

    HighLights

    1. तीन से 21 अगस्त तक होगी लेवल-वन की कंप्यूटर आधारित परीक्षा

    2. भरे जाएंगे 22,195 खाली पद, आरआरबी प्रयागराज में 1,183 पद

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआबरी) ने ग्रुप डी (लेवल-वन) भर्ती परीक्षा को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आफिशियल वेबसाइट https://rrbpryj.gov.in पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति (एप्लिकेशन स्टेटस) चेक कर सकते हैं। इसके जरिए जान सकेंगे कि फार्म स्वीकार हुआ या निरस्त कर दिया गया है। 

    अभ्यर्थी ऐसे चेक करें स्टेटस 

    स्टेटस चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को पोर्टल पर अपना इनरोलमेंट नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या जन्मतिथि डालकर लाग इन करना होगा। इस भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-एक) आगामी तीन अगस्त से शुरू होकर 21 अगस्त तक विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी।

    रेलवे 22,195 पदों पर करेगा भर्ती 

    रेलवे इस देशव्यापी भर्ती के माध्यम से विभिन्न विभागों में कुल 22,195 खाली पदों को भरने जा रहा है। इसमें सबसे ज्यादा 11,032 पद ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-फोर के हैं। इसके अलावा प्वाइंट्समैन-बी के 5,053 पद और असिस्टेंट सिग्नल एंड टेलीकाम के 1,509 पदों सहित कई अन्य तकनीकी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

    प्रयागराज परिक्षेत्र में 1,183 पदों पर होगी भर्ती 

    अगर प्रयागराज रीजन की बात करें, तो आरआरबी प्रयागराज के तहत कुल 1,183 पदों को शामिल किया गया है, जिनमें से सबसे अधिक 600 पद ट्रैक मेंटेनर के हैं। यहां चुने जाने वाले युवाओं को उत्तर मध्य रेलवे में तैनात किया जाएगा। इस बड़ी भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया इसी साल 31 जनवरी से नौ मार्च 2026 के बीच पूरी की गई थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- रेलवे कर्मियों के बच्चों की पढ़ाई अब और आसान होगी, हॉस्टल सब्सिडी में हुआ बड़ा इजाफा; राशि बढ़कर हुई कितनी?

    यह भी पढ़ें- प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक के 2647 पदों पर होगी भर्ती, रिक्तियां उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड