Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नौकरी के साथ की UPSC की तैयारी, हरिद्वार के तुषार ने तीसरे प्रयास में पाई सफलता... हासिल की 216वीं रैंक

    Updated: Fri, 06 Mar 2026 06:26 PM (IST)

    UPSC Result Topper संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। हरिद्वार के तुषार चौहान ने तीसरे प्रयास में 216वीं रैंक हासिल की। ...और पढ़ें

    UPSC Result Topper हरिद्वार के तुषार चौहान (27 वर्ष) ने सिविल सेवा परीक्षा

    UPSC Result Topper हरिद्वार के तुषार चौहान (27 वर्ष) ने सिविल सेवा परीक्षा 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, बहादराबाद (हरिद्वार)। UPSC Result Topper संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) का अंतिम परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया है।

    हरिद्वार जिले के बहादराबाद ब्लाक के ग्राम अतमलपुर बोंगला निवासी तुषार चौहान (27 वर्ष) ने इस परीक्षा में 216वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है।

    उन्होंने तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की है। इससे पहले भी वह यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं।

    तुषार चौहान ने 12वीं तक की पढ़ाई एसएन पब्लिक स्कूल, मयूर विहार दिल्ली से की है। इसके बाद उन्होंने आईआईटी मुंबई से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। उनके पिता अनुज कुमार चौहान इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं और माता प्रतिभा चौहान गृहिणी हैं।

    तुषार की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली में ही हुई। इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू की।

    नौकरी के साथ-साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई भी जारी रखी और तीसरे प्रयास में सफलता हासिल कर ली। तुषार की इस उपलब्धि पर उनके दादा सतपाल ठेकेदार ने भी खुशी व्यक्त की है।

    यह भी पढ़ें- UPSC Result: उत्तरकाशी के आशुतोष और ऋषभ ने यूपीएससी में लहराया परचम, मिली 398वीं व 552वीं रैंक

    यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ के आदित्य पाठक ने UPSC में पाई सफलता, बिना कोचिंग चौथे प्रयास में हासिल की 189वीं रैंक