विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुड़की के कमेलपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुआ संघर्ष, रंजिश के चलते जमकर चले ईंट-पत्थर

Published: Fri, 16 Jan 2026 12:58 AM (IST)

रुड़की के कमेलपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। एक पक्ष ने दूसरे ...और पढ़ें

HighLights

  1. कमेलपुर गांव में रंजिश के कारण दो पक्षों में संघर्ष।

  2. एक पक्ष ने घर में घुसकर हमला किया, ईंट-पत्थर चले।

  3. झड़प में दो लोग घायल, पुलिस में शिकायत दर्ज।

जागरण संवाददाता, रुड़की। शहर से सटे कमेलपुर गांव में रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया, जिसमें जमकर ईंट-पत्थर चले। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हमला किया था, जिसके दो लोग चोटिल हो गए।

इस मामले में एक पक्ष की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है और मामले में सुलह के प्रयास चल रहे हैं। वहीं, संघर्ष का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के कमेलपुर गांव निवासी दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर रंजिश चल रही है। इसके चलते ही दोनों पक्षों में तनातनी बनी हुई है।

बुधवार शाम एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष दिलशेर के घर में घुस गए। दूसरे पक्ष के लोगों ने जमकर मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान मारपीट करते हुए आरोपित पक्ष पीड़ित पक्ष को बाहर तक खींच लाए, इस दौरान जमकर लाठी डंडे चले।

साथ ही कुछ युवकों ने ईंट-पत्थर से भी हमला किया, जिसमें दो लोग घायल हो गए। मारपीट की घटना सें मौके पर अफरातफरी मच गई।

आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए और किसी तरह मामला शांत कराया। इस मामले में दिलशेर ने पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, इस मामले को लेकर सुलह के प्रयास चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- नोएडा में कॉलेज की फ्रेशर पार्टी में डीजे पर गाना बजाने को लेकर छात्रों में मारपीट, एक छात्र घायल

यह भी पढ़ें- इश्क की आग में दरभंगा सुलगा, घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट, दो पक्षों में तनाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।