Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड: अपर पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का कार्यक्रम घोषित, हरिद्वार और हल्द्वानी में होंगे केंद्र

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 11:17 PM (IST)

    राज्य लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड अपर पीसीएस मुख्य परीक्षा-2025 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षा 27 से 30 अप्रैल तक हरिद्वार और हल्द्वानी में आ ...और पढ़ें

    राज्य लोक सेवा आयोग ने अपर पीसीएस मुख्य परीक्षा का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।

    राज्य लोक सेवा आयोग ने अपर पीसीएस मुख्य परीक्षा का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता हरिद्वार। राज्य लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (अपर पीसीएस) मुख्य परीक्षा- 2025 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।

    27 से 30 अप्रैल तक हरिद्वार और हल्द्वानी नगर के विभिन्न केंद्रों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

    27 अप्रैल को पूर्वाहन 9:00 बजे से 12:00 तक प्रथम सत्र में सामान्य हिंदी और अपराह्न 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक द्वितीय सत्र में निबंध विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

    वही 28 अप्रैल को प्रथम सत्र में सामान्य अध्ययन और द्वितीय सत्र में सामान्य अध्ययन द्वितीय विषय की परीक्षा होगी। 29 अप्रैल को प्रथम सत्र में सामान्य अध्ययन तृतीय और सामान्य अध्ययन चतुर्थ विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

    वही 30 अप्रैल को प्रथम सत्र में सामान्य अध्ययन पांच और सामान्य अध्ययन छह विषय की परीक्षा होगी।

    अभ्यर्थियों के लिए 11 अप्रैल से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश पत्र उपलब्ध हो जाएंगे।

    वही दिव्यांग अभ्यर्थियों को श्रुतलेखक की सुविधा के लिए 16 अप्रैल तक डाक के माध्यम से लोक सेवा आयोग कार्यालय हरिद्वार में अनुरोध करना होगा। अधिक जानकारी अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- UKPSC Lower PCS मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी... 379 अभ्यर्थी हुए सफल, 18 मई को होगा साक्षात्कार

    यह भी पढ़ें- UKPSC की परीक्षा में फेल हुई कैंडिडेट्स को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, देख सकेंगे अपनी आंसर शीट

    यह भी पढ़ें- UKPSC ने जारी किया छह परीक्षाओं का नया कैलेंडर, अपर निजी सचिव सिविल न्यायाधीश मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित