UK Board Topper 2026: पिता टैक्सी चालक और बेटी ने रच दिया इतिहास, मेरिट लिस्ट में तीसरी रैंक
हरिद्वार की वंशिका ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 97% अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया। टैक्सी चालक की बेटी वंशिका ने बिना कोचिंग के यह सफ ...और पढ़ें

वंशिका.
HighLights
वंशिका ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 97% अंक प्राप्त किए
उत्तराखंड में तीसरा स्थान हासिल कर हरिद्वार का नाम रोशन किया
बिना कोचिंग के सफलता पाई, प्रोफेसर बनने का सपना
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर हरिद्वार की वंशिका ने वह कर दिखाया, जो कई लोगों के लिए सपना होता है। सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर की इस छात्रा ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
उनके पिता राजेन्द्र कुमार टैक्सी ड्राइवर हैं। मां निक्की गृहिणी हैं और उन्होंने भी वंशिका को हर कदम पर प्रेरित किया। वंशिका ने बताया कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग या ट्यूशन के बिना मेहनत से सफलता हासिल की है।
उन्होंने भौतिक विज्ञान में सबसे अधिक 99 अंक प्राप्त किए। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका सपना आगे चलकर प्रोफेसर बनना है, ताकि वह शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान दे सकें।
यह भी पढ़ें- UK Board Topper 2026: मेरिट लिस्ट में सिक्योरिटी गार्ड के बेटे का आया नाम, भर आई पिता की आंख
यह भी पढ़ें- UK Board Topper: साधारण परिवार के बेटे ने किया हाईस्कूल टॉप, बिना ट्यूशन घर में ही की पढ़ाई
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Board 12th Toppers 2026: कुक के बेटे ने रखी नैनीताल की लाज, पाई 25वीं रैंक