Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Board 12th Toppers 2026: कुक के बेटे ने रखी नैनीताल की लाज, पाई 25वीं रैंक

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 12:18 PM (GMT+05:30)

    नैनीताल के भारतीय शहीद सैनिक स्कूल के सुमित फर्त्याल ने उत्तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में 25वां स्थान हासिल कर शहर का मान बढ़ाया है। ...और पढ़ें

    सुमित फर्त्याल।

    सुमित फर्त्याल।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में भारतीय शहीद सैनिक स्कूल के मेधावी सुमित फर्त्याल ने इंटरमीडिएट टॉपर सूची में 25 वां स्थान हासिल कर शिक्षा के हब नैनीताल की लाज रख ली।

    सुमित शहर व आसपास के इंटरमीडिएट कालेजों में एकमात्र मेधावी है, जो टॉपर सूची में शामिल है। उसकी सफलता ने विद्यालय के साथ ही स्वजनों को गौरवान्वित किया है।

    पिता मल्लीताल बाजार के रेस्टोरेंट में कुक

    शहर के स्टाफ हाउस निवासी सुमित के पिता चंदन फर्त्याल मल्लीताल बाजार के रेस्टोरेंट में कुक जबकि मां कमला फर्त्याल डाक विभाग में आरडी एजेंट है। तीन भाई बहनों में सबसे बड़े सुमित अब मर्चेंट नेवी में जाना चाहते हैं। उन्होंने इसके लिए तैयारी की है।

    सुमित के अनुसार उसने रोज तीन घंटे पढ़ाई की। सुमित के अनुसार उसे उम्मीद थी कि टॉपर सूची में स्थान जरूर आएगा। सुमित ने सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों को दिया है। सुमित का विद्यालय में भी सम्मान समारोह आज ही होना है।

    यह भी पढ़ें- UK Board 12th Topper: टैक्सी ड्राइवर की बेटी ने किया टॉप, 98% नंबरों संग गीतिका ने रचा इतिहास

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Board Toppers List: बेटियों ने मारी बाजी, सबको पीछे छोड़ ये होनहार बने उत्तराखंड टॉपर

    यह भी पढ़ें- UK Board Topper: साधारण परिवार के बेटे ने किया हाईस्कूल टॉप, बिना ट्यूशन घर में ही की पढ़ाई

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Board Result 2026: जारी हुआ रिजल्ट, 10वीं में अक्षत और 12वीं में गीतिका ने किया टॉप

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Board Result 2026: बागेश्वर का पासिंग परसेंटेज सबसे बेहतर, पढ़ें रिजल्ट के खास प्वॉइंट