Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UK Board Topper 2026: मेरिट लिस्ट में सिक्योरिटी गार्ड के बेटे का आया नाम, भर आई पिता की आंख

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 12:52 PM (IST)

    आर्थिक चुनौतियों के बावजूद शुभम अवस्थी ने उत्तराखंड बोर्ड दसवीं परीक्षा में 93.6% अंक प्राप्त कर प्रदेश में 16वां स्थान हासिल किया है। उनके पिता एक सि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। आर्थिक सीमाओं के बीच भी हौसलों की उड़ान कैसी होती है, इसका उदाहरण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज भेल के छात्र शुभम अवस्थी ने पेश की है।

    शुभम ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 93.6 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में 16वां स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय और स्वजनों में खुशी की लहर है। वहीं बेटे की इस उपलब्धि को देख पिता की आंखे खुशी से भर आईं।

    रोजाना करीब 6 घंटे करते थे पढ़ाई 

    शुभम के पिता संतोष कुमार अवस्थी सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने बेटे की पढ़ाई में कभी कोई कमी नहीं आने दी। शुभम बताते हैं कि उनके पिता ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं, जिन्होंने हर परिस्थिति में उनका हौसला बढ़ाया। मूल रूप वह उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के रतसिया गांव के रहने वाले हैं।

    शुभम ने बताया कि वह प्रतिदिन करीब 6 घंटे पढ़ाई करते थे और नियमित अनुशासन का पालन करते थे। शुभम की इस सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है। बताया वह आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहते हैं और 11वीं में विज्ञान विषय का चुनाव करेंगे।

    यह भी पढ़ें- UK Board Topper: साधारण परिवार के बेटे ने किया हाईस्कूल टॉप, बिना ट्यूशन घर में ही की पढ़ाई

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Board 12th Toppers 2026: कुक के बेटे ने रखी नैनीताल की लाज, पाई 25वीं रैंक

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Board Result 2026: जारी हुआ रिजल्ट, 10वीं में अक्षत और 12वीं में गीतिका ने किया टॉप

    खबरें और भी