Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather: हरिद्वार में कोहरे ने बढ़ाई गलन, कड़ाके की ठंड में स्कूल बंद

    Updated: Thu, 15 Jan 2026 01:16 PM (GMT+05:30)

    हरिद्वार में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। सुबह से शाम तक कोहरा छाया रहा, और दोपहर में भी सूरज मुश्किल से दिखा। अत ...और पढ़ें

    सुबह से लेकर शाम तक कोहरा छा रहा। Jagran

    सुबह से लेकर शाम तक कोहरा छा रहा। Jagran

    HighLights

    1. हरिद्वार में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड जारी

    2. मौसम विभाग ने शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया

    3. नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल गुरुवार को बंद

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। धर्मनगरी और आसपास क्षेत्रों में सुबह से लेकर शाम तक कोहरा छाया रहा। दोपहर के समय कुछ समय के लिए सूर्यदेव के दर्शन हुए तो फौरी राहत मिली। अत्याधिक कोहरे से ठंड और गलन भी बढ़ गई है। कोहरे और ठंड का असर हाईवे और संपर्क मार्गों पर भी दिखा। दिन भर वाहन रेंगते हुए चले।

    बहादराबाद स्थित सौर बेधशाला से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17.0 और 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से घना कोहरे के साथ ही शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम चेतावनी के दृष्टिगत कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक और आंगनबाड़ी केंद्रों में गुरुवार को अवकाश घोषित किया गया है।

    हरिद्वार में कोहरे की स्थिति पिछले कई दिनों से बनी हुई है। कोहरे का असर स्वास्थ्य के साथ जनजीवन पर भी पड़ रहा है। कोहरे की अधिकता के कारण सूर्यदेव के दर्शन भी नहीं हो पा रहे हैं। सुबह शाम ही नहीं दिन में भी लोग सर्द हवाओं से परेशान है। ठंड से निजात पाने को अलाव, हीटर आदि का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके अलावा जगह-जगह लोग अलाव तापते दिखे। निगम प्रशासन की ओर से नगर क्षेत्र में 30 से 35 स्थानों पर अलाव जलवाने का दावा किया जा रहा है। हरकी पैड़ी, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा आदि स्थानों पर अलाव के इंतजाम से फौरी राहत रही।

    ठंड और शीतलहर के कारण आज विद्यालयों में अवकाश

    हरिद्वार: ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए गुरुवार को जिले के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्र में अवकाश घोषित किया गया। इसके अलावा विद्यालयों को आनलाइन माध्यम से कक्षाओं का संचालन करने के भी निर्देश दिए गए हैं। वहीं, आदेशों का पालन नहीं करने वाले विद्यालयों पर कार्य के निर्देश भी जिलाधिकारी की ओर से दिए गए हैं। पिछले कुछ दिनों से जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी है।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी, इन जिलों में स्‍कूल बंद

    यह भी पढ़ें- अरे ये क्‍या हो गया? बर्फ से लकदक रहने वाले हिमालयी गांवों में उड़ रही है धूल, निचली घाटियों में पड़ा सूखा

    खबरें और भी