विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पांच साल बाद श्मशान घाट में दिखा पति, फिर क्‍या हुआ जानिए

By Gaurav KalaEdited By:
Updated: Tue, 17 Jan 2017 06:45 AM (IST)

दुखी होकर घर छोड़कर गया पति पांच साल बाद एक रिश्‍तेदार के अ‍ंंतिम संस्‍कार में पत्‍नी को हरिद्वार में मिल गया। बस फिर क्‍या था हो गया हंगामा।

पांच साल बाद श्मशान घाट में दिखा पति, फिर क्‍या हुआ जानिए
पांच साल बाद श्मशान घाट में दिखा पति, फिर क्‍या हुआ जानिए

हरिद्वार, [जेएनएन]: पत्नी से मनमुटाव के बाद पांच साल पहले लापता हुए पति को एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के दौरान पत्नी ने ढूंढ निकाला। दोनों में मानमनौवल के बजाय तकरार शुरू हो गई। फिर क्या हुआ जानिए।

बीरोंखाल (पौड़ी गढ़वाल) एवं हाल निवासी थाना सिडकुल के ग्राम हेतमपुर निवासी एक 58 वर्षीय विवाहिता अपने एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने हरिद्वार के चंडीघाट आई हुई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात अपने लापता पति से हो गई। दोनों में श्मशान घाट में ही बहस हो गई।

यह भी पढ़ें: दिल्ली से लापता किशोरी हरिद्वार में मिली

मामला शहर कोतवाली पहुंचा। महिला ने एसएसआइ पंकज देवरानी को बताया कि उसका पति पांच साल पहले कहीं चला गया था। बताया कि उनके परिवार में दो दिन पहले एक रिश्तेदार का देहांत हो गया था, जिसमें शामिल होने के लिए वह दामाद समेत चंडी घाट पहुंची थी। बताया कि अंतिम संस्कार के दौरान उसका पति उसे मिल गया, जो उसके साथ नहीं रहना चाहता है।

एसएसआइ ने पति से पूछताछ की, तो उसने बताया कि करीब सात साल पहले उसकी बेटी की सिडकुल स्थित एक कंपनी में नौकरी लग गई थी। इसके बाद उसकी पत्नी बिना उससे पूछे हरिद्वार आ गई, जबकि वह गांव में ही रहना चाहता था। पत्नी के साथ तीनों बच्चे भी हरिद्वार आ गए।

यह भी पढ़ें: पुलिस तलाश रही थी लापता युवक को मिला नरकंकाल, मचा हड़कंप

पत्नी ने उसकी एक भी नहीं सुनी, जिससे वह काफी आहत था। बताया कि वह फिलहाल काशीपुर में गार्ड की नौकरी कर रहा है। वह पत्नी व बच्चों के साथ नहीं रहना चाहता है। वहीं, विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसका पति किसी अन्य महिला के साथ काशीपुर में रह रहा है।

इस बारे में पूछे जाने पर पति ने इस बात को कबूल किया, लेकिन दूसरी शादी की बात से इन्कार किया। एसएसआइ ने घटनास्थल सिडकुल बताकर उन्हें संबंधित थाने भेज दिया। सिडकुल थानाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने बताया कि प्रकरण की जानकारी नहीं है। अगर तहरीर आएगी तो मामले की जांच कराएंगे।

यह भी पढ़ें: एक घंटे गुम रहा सीएम का हेलीकॉप्टर, प्रशासन के हाथ-पांव फूले