विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बच्चों संग थाने पहुंची महिला, पति और सास-ससुर पर लगाया मारपीट का आरोप

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Sat, 06 Apr 2019 07:17 PM (IST)

एक महिला अपने बच्चों संग थाने पहुंच गई। उसने पुलिस में तहरीर दी कि उसके पति और सास ससुर ने उसके साथ मारपीट की।

बच्चों संग थाने पहुंची महिला, पति और सास-ससुर पर लगाया मारपीट का आरोप
बच्चों संग थाने पहुंची महिला, पति और सास-ससुर पर लगाया मारपीट का आरोप

लक्सर, जेएनएन। ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट कर दी। किसी तरह से महिला अपने बच्चों के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने फिलहाल महिला को उसकी मां के साथ भेज दिया है।

मंगलौर कोतवाली के बसवाखेड़ी गांव निवासी एक महिला की शादी करीब 12 साल पहले लक्सर कोतवाली के चिड़ियापुर गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। महिला के तीन बच्चे भी हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से महिला की अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों के साथ अनबन रहने लगी। 

जिसके बाद महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। हालांकि महिला अपनी ससुराल में ही एक अलग कमरे में बच्चों के साथ रहती थी।

शनिवार को अचानक महिला अपने तीनों बच्चों के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस को शिकायत कर बताया कि शुक्रवार को उसके पति के साथ ही सास-ससुर ने पहले उसके बच्चों को खेलने के लिए छत पर भेज दिया। इसके बाद तीनों ने उसे कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की। किसी प्रकार तरह वो उनके चंगुल से बचकर कोतवाली पहुंची। महिला ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला पहले से ही न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण पुलिस ने महिला को अपने मुकदमे की पैरवी करने और प्रकरण को लेकर रुड़की महिला हेल्पलाइन में शिकायत करने का सुझाव दिया। इसके बाद पुलिस ने महिला को उसकी मां के साथ उसके मायके भेज दिया।

यह भी पढ़ें: पत्नी को भगा ले गया मकान मालिक, युवक ने पुलिस से लगाई गुहार

यह भी पढ़ें: विवाहिता का आरोप, पति बनाता है उसकी अश्लील वीडियो, फिर बेचता है

यह भी पढ़ें: बीमार भाई का इलाज कराने गई किशोरी से तांत्रिक ने किया दुष्कर्म