विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मनचलों पर दुर्गा बनकर टूटी महिला, दौड़ा दौड़ाकर पीटा

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 09 Apr 2017 01:19 PM (IST)Updated: Mon, 10 Apr 2017 05:07 AM (IST)

हरिद्वार में दो मनचलों को विवाहिता पर अश्लील टिप्पणी करना महंगा पड़ गया। विवाहिता एवं उसकी मां मनचलों पर दुर्गा ...और पढ़ें

मनचलों पर दुर्गा बनकर टूटी महिला, दौड़ा दौड़ाकर पीटा
मनचलों पर दुर्गा बनकर टूटी महिला, दौड़ा दौड़ाकर पीटा

हरिद्वार, [जेएनएन]: विवाहिता का हाथ पकड़ना व अश्लील टिप्पणी करना दो मनचलों को महंगा पड़ गया। विवाहिता व परिजनों ने मनचलों की जमकर पिटाई कर डाली। विवाहिता एवं उसकी मां मनचलों पर दुर्गा बनकर टूट पड़ी। दोनों को मायापुर पुलिस चौकी के सुपुर्द किया गया, जहां माफी मांगने व भविष्य में दुबारा से गलती नहीं करने की चेतावनी के बाद छोड़ा गया।

शनिवार की सायं को पुराना रानीपुर मोड़ स्थित एक फर्नीचर की दुकान में काम करने वाले दो कर्मचारी किसी काम से देवपुरा चौक की ओर जा रहे थे। करीब साढ़े आठ बजे ऋषिकुल मैदान के समीप पहुंचने पर दोनों ने देखा कि एक विवाहिता नल पर पानी भर रही है। आरोपियों ने बाइक रोक ली। आरोप है कि दोनों ने विवाहिता पर अश्लील टिप्पणी की और उसका हाथ पकड़ लिया। 

विवाहिता ने शोर मचा दिया, जिस पर ऋषिकुल मैदान में ही सड़क किनारे झोपड़ी डालकर रहे उसके परिवार के लोग लाठी डंडे लेकर वहां पहुंच गये। इस दौरान वहां पहुंची विवाहिता की मां ने दोनों युवकों के थप्पड़ जड़ दिए, जबकि विवाहिता भी दोनों पर टूट पड़ी। मां-बेटी ने दौड़ा दौड़ाकर दोनों को पीटा। 

यह देखकर वहां से गुजर रहे लोग रुक गए। लोगों ने वाहन सड़क पर लगा दिए, जिससे ऋषिकुल मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घटना की जानकारी ली। साथ ही भीड़ की पकड़ से दोनों युवकों को छुड़ाया। दोनों को चौकी ले जाया गया, जहां पूछताछ में दोनों ने छेड़छाड़ की बात से इन्कार किया। इस बीच चौकी पहुंची विवाहिता की मां ने चौकी प्रभारी को बताया कि वह लोग महाराणा प्रताप के वंशज हैं। 

सड़क किनारे रहकर लोहे के औजार बनाकर बेचते हैं। बेटी की तीन महीने पहले ही शादी की है। शनिवार को बेटी घर आई थी। विवाहिता ने आरोप लगाया कि युवक ने हाथ पकड़कर उसे ले जाने की कोशिश की। इस पर चौकी प्रभारी ने युवकों को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान कर्मचारियों के मालिक ने वहां पहुंचकर आरोपियों को फटकार लगाई। कर्मचारियों ने मां-बेटी के पैर पकड़कर माफी मांगी। साथ ही भविष्य में ऐसा नहीं करने की बात कही। चौकी प्रभारी राकेश भट्ट ने बताया कि महिलाओं ने दोनों को माफ कर दिया है। दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: डोईवाला में युवती से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार 

यह भी पढ़ें: तीन बच्चों की मां का आशिक प्रेमिका के पति को पीटने लखनऊ से पहुंचा हल्द्वानी

यह भी पढ़ें: मनपंसद गाने बजाने को लेकर हुआ विवाद, युवकों ने दूल्हे समेत बरातियों को पीटा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।