Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड का बीकॉम पास चोर: नशे की लत ने बनाया अपराधी, हल्द्वानी में की दो चोरियां

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 07:43 AM (IST)

    बीकॉम पास युवक नशे की लत के कारण चोर बन गया, जिसने अपने दोस्त के साथ हल्द्वानी में दो चोरियों को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ला ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। बीकाम की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक युवक अपराध की राह पर चल पड़ा। नशे की लत ने उसे शातिर चोर बना दिया। उसने अपने साथी के साथ मिलकर हल्द्वानी में दो चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।

    कोतवाली पुलिस ने दोनों मामलों का पर्दाफाश कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से चोरी का लाखों रुपये का सामान भी बरामद किया है।

    नशे का आदी है चोर

    आठ जुलाई को बेड़ापोखरा निवासी हेमंत सिंह ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने कहा था कि चोर उनके बंद मकान का ताला तोड़ लैपटाप, एलईडी टीवी, मोबाइल, सीलिंग फैन और मंदिर का सामान ले गए। उसी दिन सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डा. खड़क सिंह दलाल ने भी तहरीर दी।

    अस्पताल परिसर से स्प्लिट एसी के कापर पाइप चोरी हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद पुलिस ने रितिक बिष्ट उर्फ गोलू (25) पुत्र रमेश सिंह बिष्ट निवासी धारानौला अल्मोड़ा और ऋषभ अग्रवाल (30) पुत्र अजय कुमार निवासी किच्छा रोड, फूलबट्टा, नियर बस स्टेशन ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया।

    पूछताछ में पता चला कि रितिक बीकाम पास है। वह नशे का आदी है। इसी कारण वह घर भी नहीं जाता। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि बेस अस्पताल में चोरी दोनों ने मिलकर की थी।

    हेमंत सिंह के घर में रितिक ने अकेले चोरी की थी। दोनों की दोस्ती रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर हुई थी। इसके बाद दोनों साथ मिलकर चोरी करने लगे। रितिक के विरुद्ध पहले से चोरी, लूट और एनडीपीएस एक्ट के चार मुकदमे दर्ज हैं। आरोपितों को पकड़ने वाली टीम को एसएसपी ने 1500 रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- हल्द्वानी: पति ने सेनेटरी पेड के लिए तरसाया, मासिक धर्म में जबरन बनाए संबंध

    यह भी पढ़ें- रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर भीषण डंपर टक्कर, बाइक सवार की मौत; महिला गंभीर घायल