Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हल्द्वानी: पति ने सेनेटरी पेड के लिए तरसाया, मासिक धर्म में जबरन बनाए संबंध

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 05:49 PM (IST)

    हल्द्वानी में एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप, केस दर्ज

    2. सेनेटरी पैड से वंचित रखा, रोजमर्रा की चीजों को तरसाया

    3. मासिक धर्म में पति ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। दहेज उत्पीड़न से जुड़े मामले में विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट समेत अन्य आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

    आरोप है कि उसे सेेनेटरी पेड से लेकर रोजमर्रा से जुड़ी अन्य चीजों के लिए भी तरसाया जाता था। मासिक धर्म के दौरान भी पति जबरन शारीरिक संबंध बनाता था।

    मना करने पर मारपीट पर उतारू हो जाता है। मुखानी पुलिस ने पति समेत अन्य लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    मुखानी थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने पुलिस में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 2024 में उसकी शादी हुई थी।

    विवाह के दौरान मायके पक्ष ने आभूषणों के अलावा सभी घरेलू सामान उपहार स्वरूप दिए थे। इसके अलावा शादी में जुटी चार लाख की रकम भी ससुरालियों को सौंप दी थी।

    उसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग मायके वाले घर में हिस्सा देने समेत अन्य डिमांड करने लगे। दहेज की मांग को लेकर अक्सर गालीगलौज और मारपीट की जाती थी।

    उच्च शिक्षा के लिए पैसे तक देने बंद कर दिए। किसी तरह मायके से पैसेे लाकर वह फीस जमा करता थी।

    पीड़िता का कहना था कि पिछले साल मार्च में वह परीक्षा देने के लिए कालेज गई थी। वापस लौटने पर मारपीट करते हुए ससुरालियों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया।

    वहीं, पुलिस ने मामले में पति समेत चार लोगों के विरुद्ध् प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें- बरेली: अस्पताल मालिक हाजी फहीम ने हिंदू युवती से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर मतांतरण का दबाव; आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें- इंदौर में थानेदार की बेटी से होटल में दुष्कर्म, ट्रेनी रेंजर गिरफ्तार; इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती