Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नैनीताल हाई कोर्ट को साइबर धमकी, मुकदमा दर्ज कर सुरक्षा बढ़ाई गई

    Updated: Fri, 20 Feb 2026 10:35 AM (IST)

    नैनीताल हाई कोर्ट को धमकी भरा मेल मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने कोर्ट परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्य ...और पढ़ें

    हाई कोर्ट में साइबर धमकी मामले में मुकदमा दर्ज। फाइल फोटो

    हाई कोर्ट में साइबर धमकी मामले में मुकदमा दर्ज। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नैनीताल। हाई कोर्ट में धमकी भरा मेल आने के कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आइजी ने कोर्ट परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए है।

    गुरुवार शाम को हाई कोर्ट के सहायक निबंधक एमएस सिरोही की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर आइटी एक्ट की धारा-66 व भारतीय न्याय संहिता की धारा-351 एक के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

    आइजी रिद्धिम अग्रवाल ने एसएसपी को निर्देश दिए कि तीन दिन के भीतर पूरी कोर्ट परिसर का सेफ्टी आडिट कर रिपोर्ट पेश की जाए।

    उन्होंने परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के साथ ही आगंतुकों की तलाशी के बाद ही प्रवेश देने के निर्देश दिए। आइजी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से परिसर में एटीएस टीम के साथ ही एक कंपनी पीएसी तैनात कर दी गई है।

    यह भी पढ़ें- हल्द्वानी कोर्ट में सुरक्षा में सेंध: बम धमकी के बावजूद लचर इंतजाम, पुलिस चौकी लापता

    यह भी पढ़ें- Nainital High Court को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस खंगाल रही पुराने शातिर की कुंडली

    यह भी पढ़ें- अमेरिकी IP से नैनीताल High Court को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने मांगा सर्वर डेटा