Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिकी IP से नैनीताल High Court को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने मांगा सर्वर डेटा

    Updated: Fri, 20 Feb 2026 10:33 AM (IST)

    नैनीताल जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी अमेरिकी आईपी एड्रेस से ईमेल के जरिए भेजी गई। पुलिस ने ईमेल भेजने वाले की लोकेशन ट्रेस करने के लिए अमेरिकी क ...और पढ़ें

    पुलिस ने अमेरिका की कंपनी से सर्वर का डाटा मांगने के लिए भेजा पत्र. Concept Photo

    पुलिस ने अमेरिका की कंपनी से सर्वर का डाटा मांगने के लिए भेजा पत्र. Concept Photo

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। शातिर अपराधी ने नैनीताल जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी अमेरिका की कंपनी के आइपी (इंटरनेट प्रोटोकाल) एड्रेस का इस्तेमाल कर मेल से भेजी। अब आइपी एड्रेस से लिंक मेल का पता करने के लिए नैनीताल पुलिस ने अमेरिका की एक कंपनी को पत्र भेजकर सर्वर का डाटा मांगा है। जिसके बाद जिस मेल से बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, उसकी लोकेशन ट्रेस हो सके।

    पुलिस की मानें तो भारत में आइपी एड्रेस का सर्वर नहीं होने से साइबर अपराधियों को ढूंढने में काफी मुश्किल होती है। जिसके बाद वह उनकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए विदेशी कंपनियों को पत्र भेजते हैं। उसमें भी अगर विदेशी कंपनी चाहेगी तभी उन्हें यूजर की ओर से इस्तेमाल किए जा रहे सर्वर का डाटा मिल पाता है।

    इन्हीं सभी मुश्किलों के चलते पुलिस आसानी से साइबर अपराधियों की लोकेशन ट्रेस नहीं कर पाती है। दरअसल, उत्तराखंड ही नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश समेत अन्य राज्यों के 125 जिलों में जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसपर सभी जगहों पर अपराधी को पकड़ने के लिए साइबर सेल व एसटीएफ की टीमें लगी हैं।

    इधर, नैनीताल जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद तल्लीताल थाने में आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। उसके बाद पुलिस ने जांच प्रक्रिया शुरू की। जांच के दौरान ही उन्हें दूसरी व तीसरी बार कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।

    खबरें और भी

    एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी जिस मेल से मिली है, उसका आइपी एड्रेस विदेश का है। जिसमें देखा जाएगा कि उसका ई-मेल सर्वर किस आइडी पर रन कर रहा है। जिससे मेल भेजने वाले को ढूंढा जा सकता है। हालांकि आइपी एड्रेस की लोकेशन ट्रेस करने की प्रक्रिया काफी लंबी है।

    यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा न्यायालय को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन दिन में दूसरी बार ई-मेल से मचा हड़कंप

    यह भी पढ़ें- एक ही दिन में उत्तराखंड की चार अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड हाई कोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, नैनीताल में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट