Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हनुमान धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, किया पूजन; भंडारे में बांटा प्रसाद

    Updated: Thu, 02 Apr 2026 08:25 AM (IST)

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को रामनगर पहुंचे। वे हनुमान जयंती पर हनुमान धाम छोई में दर्शन-पूजन और भंडारे में शामिल हुए। ...और पढ़ें

    भंडारा कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री। जागरण

     भंडारा कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रामनगर । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को रामनगर पहुंचे। इसके बाद सीएम धामी हनुमान धाम छोई गए, जहां मुख्यमंत्री ने हनुमान जयंती पर दर्शन-पूजन किया।

    इसके बाद वह भंडारा कार्यक्रम में शामिल हुए और भक्तों को प्रसाद बांटा। उक्त कार्यक्रम के बाद सीएम धामी देहरादून के लिए रवाना होंगे।

    उत्तराखंड का देवत्व बना रहे, यही देवभूमि की पहचान

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड का देवत्व बना रहना चाहिए। सांस्कृतिक मूल्य बने रहे यही हमारी पहचान है। दुनिया में हमारी पहचान देवभूमि से है। देवभूमि में देवत्व बचा रहे इसके लिए कोई समझौता नहीं किया है। समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनने का गौरव मिला है।

    उत्तराखंड से समान नागरिक संहिता की गंगा निकली है, जो अन्य राज्यों में बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने यह बात गुरुवार को रामनगर स्थित हनुमान धाम में कही। दो अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर धाम में तीन दिवसीय कार्यक्रम हुए। गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रम का समापन है।

    इस दौरान मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हनुमान धाम में पहुंचे। उन्होंने हनुमान जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इससे पहले हनुमान सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियो ने मुख्यमंत्री को गदा भेंट कर उनका स्वागत किया। हनुमान धाम को मुख्यमंत्री ने अलौकिक धाम बताते हुए कहा कि इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

    कहा हनुमान धाम एक अनूठा आध्यात्मिक केंद्र बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। इससे पूर्व रामनगर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने भाजपा नगर मंडल की अग्रवाल सभा में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान बैठक को भी संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से सक्रिय रहने व आगामी चुनाव में तैयार रहने का मंत्र दिया।

    खबरें और भी

    उन्होंने भाजपा को मजबूत बनाने, सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री बालाजी मंदिर में पहुंचकर भी दर्शन किए। इस दौरान हनुमान धाम के आचार्य विजय, महासचिव सतनाम सिंह, प्रेम जैन, पवन अग्रवाल, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भगीरथ लाल चौधरी, गणेश रावत, जगमोहन बिष्ट, मदन जोशी, नगरध्यक्ष भूपेंद्र खाती, पूरन नैनवाल मौजूद रहे।

    पांचवे धाम के रूप में हनुमान धाम को मिले मान्यता : महामंडलेश्वर यतीन्द्रानंद

    रामनगर। श्री हनुमान धाम, अंजनी ग्राम छोई में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर हो रहे तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन श्री महामारूति रुद्र यज्ञ संपन्न हुआ। महामारूति रूद्र यज्ञ में रामनगर, काशीपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी मुरादाबाद के यजमानों ने भाग लिया। बुधवार को महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद महाराज हनुमान धाम पहुंचे।

    हनुमान धाम के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य विजय एवं पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। स्वामी यतीन्द्रानंद महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि रामनगर में श्री हनुमान धाम एक अलौकिक रूप में विराजमान है। उत्तराखंड देव भूमि है यहां 11 धाम होने चाहिये। जिसमें श्री हनुमान धाम को पांचवें धाम के रूप में मान्यता मिलनी चाहिए। इसके लिये मैं स्वयं व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री से अनुरोध करूंगा।

    स्वामी यतीन्द्रानंद ने कहा कि कलियुग में उत्तर भारत में दो ही भव्य मंदिरों का निर्माण हुआ है। जिसमें अयोध्या में श्री राम मंदिर व रामनगर में हनुमान धाम है।शाम चार बजे से सुंदर कांड पाठ व भजन संध्या का कार्यक्रम संपन्न हुआ। शाम को मुरादाबाद से पहुंची भजन गायक पूनम दीदी ने शाम को सुन्दर भजनों की प्रस्तुति दी।

    कार्यक्रम में सतनाम सिंह, दिनेश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, प्रेम जैन, राजेश अग्रवाल, पवन सिंघल, संजय अग्रवाल, विष्णु बंसल, विनित जैन, राजेन्द्र तुलसियान, संजीव अग्रवाल, पंकज बिन्दल, राजीव कुमार अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, अर्जुन गुप्ता, राजीव भण्डुला, दीपक तायल, वेदप्रकाश अग्रवाल, विपिन कुमार कसेरे, गिरीश गोगिया, सावित्री मठपाल, गंगा मठपाल, सीताराम मेहरोत्रा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'नायक से जन नायक' पंचांग टेबल कैलेंडर का किया विमोचन

    यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम हरीश रावत से की मुलाकात, भेंट किए अपने खेत में पैदा हुए चावल