Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नये पर्यटन जोन खुलने से कार्बेट पार्क पर पड़ा असर, घटे पर्यटक

    Updated: Wed, 08 Apr 2026 02:11 PM (IST)

    मोहान, फाटो जैसे नए पर्यटन जोन खुलने से कॉर्बेट नेशनल पार्क में पर्यटकों और राजस्व में कमी आई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 400,946 पर्यटक आए, जिससे 27 ...और पढ़ें

    कार्बेट ने वर्ष 2025-26 का राजस्व लक्ष्य को किया पार, पौने दो करोड़ से कम मिला राजस्व।

    कार्बेट ने वर्ष 2025-26 का राजस्व लक्ष्य को किया पार, पौने दो करोड़ से कम मिला राजस्व।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रामनगर। आसपास खुले मोहान, फाटो, हाथीडगर, कालाढूंगी, सीतावनी व कोटा पर्यटन जोन का असर विश्वप्रसिद्ध कार्बेट नेशनल पार्क पर पड़ने लगा है।

    यही वजह है कि कार्बेट पार्क में बीते वित्तीय वर्ष की तुलना में वर्ष 2025-26 में पर्यटकों एवं राजस्व में कमी आई है। लेकिन निर्धारित लक्ष्य से पौने दो करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व कार्बेट को मिला है। इसमें रात्रि विश्राम, सफारी के अलावा धनगढ़ी व कालाढूंगी म्यूजियम देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या भी शामिल हैं।

    कार्बेट पार्क में एडवांस आनलाइन बुकिंग के बाद पर्यटक रात्रि विश्राम, डे सफारी व कार्बेट के म्यूजियम में पहुंचते हैं। पार्क प्रशासन के मुुताबिक वित्तीय वर्ष 2025-26 में 400946 पर्यटक ही कार्बेट पार्क पहुंचे हैं। जिनमें 389997 भारतीय व 10949 विदेशी पर्यटक शामिल है।

    पर्यटकों से विभाग को 27.75 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। जो पिछले साल की तुलना में 2.05 करोड़ रुपये कम है। वर्ष 2024-25 में कार्बेट में 459395 पर्यटक पहुंचे थे। इनसे विभाग को 29.80 करोड़ का राजस्व मिला था। लेकिन यदि बात करें वर्ष 2025-26 के कार्बेट के राजस्व लक्ष्य की तो यह काफी बढ़ा है।

    सरकार की ओर से विभाग के लिए 2025-26 में 26.67 करोड़ रुपये का लक्ष्य था। लेकिन कार्बेट ने इस लक्ष्य से अधिक 27.75 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है।

    यह भी पढ़ें- कार्बेट पार्क आज से 'डिजिटल ब्रेक', अब होगा सिर्फ रियल रोमांच; पर्यटकों को बस DSLR की परमिशन

    यह भी पढ़ें- कार्बेट पार्क: टूरिस्ट को ऑफर की तंबाकू, चीतल का मांस बताया स्वादिष्ट; गाइड पर गिरी गाज

    खबरें और भी