क्या है उत्तराखंड सरकार की तीर्थाटन योजना? बुजुर्गों को फ्री में यात्रा करायेगा पर्यटन विभाग
Pandit Deendayal Matru-Pitru Tirthatan Yojana 2026 : उत्तराखंड सरकार की दीन दयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत 60 वर्ष ...और पढ़ें

दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना 2026।
HighLights
60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को निःशुल्क यात्रा
गंगोत्री और बदरीनाथ धाम के दर्शन कराए जाएंगे
सितंबर में शुरू होगी यात्रा, आवेदन जारी हैं
निर्मला बोहरा, उत्तराखंड। Matru-Pitru Teerthatan Yojana 2026 : उत्तराखंड सरकार द्वारा दीन दयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना चलाई जा रही है। योजना में यात्रा के साथ ही निश्शुल्क रहने व खाने की सुविधा भी दी जाती है।
पर्यटन विभाग द्वारा चलाई जा रही एक निःशुल्क तीर्थयात्रा के तहत उत्तराखंड के 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को प्रदेश के विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाते हैं।
योजना के तहत इस बार पर्यटन विभाग गंगोत्री व बदरीनाथ धाम के दर्शन करायेगा। यह यात्रा सितंबर में शुरू होने वाली है। पर्यटक विभाग को अब तक 150 एप्लीकेशन भी मिल चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- सितंबर-अक्टूबर में करें केदारनाथ-बद्रीनाथ के दर्शन, IRCTC लाया दिल्ली से 8 दिन का टूर; पढ़ें जरूरी डिटेल्स
नैनीताल की जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या ने बताया कि विभाग की ओर से इस वर्ष गंगोत्री व बदरीनाथ की यात्रा कराया जाना प्रस्तावित है। जिसके लिए विभागीय स्तर पर आवेदन मांगे गए थे। अब तक बदरीनाथ के लिए 90 व गंगोत्री के लिए 60 आवेदन मिल चुके हैं। पात्र बुजुर्ग अब भी यात्रा को लेकर आवेदन कर सकते है। यात्रा सितंबर के पहले सप्ताह से शुरू कर दी जाएगी।
क्या हैं नियम?
- आधार कार्ड देना होगा।
- आय प्रमाण पत्र देना होगा।
- रिटायर कर्मियों और इनकम टैक्स देने वालों को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा में 48 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या, पिछले वर्ष की तुलना में पहुंचे ज्यादा दर्शनार्थी

