विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, बच्ची सहित चार घायल

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 19 Jun 2017 10:02 AM (IST)Updated: Tue, 20 Jun 2017 02:00 AM (IST)

दिल्ली से नैनीताल घूमने आ रहे पर्यटकों की कार खाई में जा गिरी। हादसे में बच्ची सहित चार लोग घायल ...और पढ़ें

दिल्ली के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, बच्ची सहित चार घायल
दिल्ली के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, बच्ची सहित चार घायल

नैनीताल, [जेएनएन]: दिल्ली से नैनीताल घूमने आ रहे पर्यटकों की कार खाई में जा गिरी। हादसे में बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए। कार में चालक सहित कुल दस लोग सवार थे। एक की गंभीर हालत को देखते हुए हल्द्वानी रेफर किया गया है। 

जानकारी के मुताबिक साइकिल मार्केट चांदनी चौक नई दिल्ली निवासी गगन पुत्र प्रेम कुमार, मीना पत्नी गगन, जान्हवी पुत्री गगन, आर्यन पुत्र गगन,  चंदर नगर दिल्ली निवासी रवि माथुर, उसकी पत्नी  शुचि माथुर (35), अभिति पुत्री रवि गत रात इनोवा डीएल-3 सी, बीडी 0792 में से सवार होकर नैनिताल आ रहे थे। 

हनुमानगढ़ी से आगे नगर से तीन किमी दूर मोड़ पर चालक वाहन पर  नियंत्रण खो बैठा। इस पर इनोवा करीब 20 फिट गहरी खाई में जाकर अटक गई। इस दौरान हल्द्वानी से आ रही आशा नामक महिला ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बीडी पांडेय अस्पताल भेजा। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एमएस दुग्ताल ने बताया कि शुचि के सिर में अधिक चोट के कारण हल्द्वानी रेफर किया गया है। रवि, मीना व अभिची को भर्ती किया गया है। शेष अन्य को मामूली उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें: छात्र ने फेसबुक में डाली पोस्ट कि हमेशा को सो जाऊंगा, सच में हो गई मौत

यह भी पढ़ें: बाजपुर में सड़क किनारे जामुन तोड़ रहे बच्चे को ट्रक ने कुचला, मौत

यह भी पढ़ें: बोलेरो वाहन खाई में गिरा, महिला की मौत; दो घायल 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।